भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैलीपैड पर उतरकर काफिले के साथ कार से मंच की ओर जा रहे थे, इसी बीच उत्साह और उमंग से लबरेज कार्यकर्ताओं को देख उन्होंने पहले कार से ही बाहर निकलकर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। मोदी को देखकर महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करना चाहा तो वे कार से उतर गए, महिला कार्यकर्ताओं के बीच पैदल चलकर पहुंचे और उनका अभिनंदन स्वीकारा, कुछ देर महिलाओं से बात भी की। रथ पर भी हुए सवार प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ में मंच के सामने रथ पर सवार होकर पहुंचे। रथ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा साथ थे। रथ आमजन के बीच पहुंचा तो दोनों ओर जनसमुदाय से भरा पंडाल मोदी-मोदी के जयकारों से गूंज उठा। मंच पर आते ही सर्वप्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। महिला शक्ति की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया। जितने लोग कार्यक्रम में, उतने ही सड़कों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार को जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में मध्य प्रदेश के 64,523 बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जितने लोग कार्यक्रम में शामिल थे, उतने ही लोग सड़कों पर भी उपस्थित रहे। महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति विशेषता रही।यह खबर आपको कैसी लगी?
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैलीपैड पर उतरकर काफिले के साथ कार से मंच की ओर जा रहे थे, इसी बीच उत्साह और उमंग से लबरेज कार्यकर्ताओं को देख उन्होंने पहले कार से ही बाहर निकलकर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। मोदी को देखकर महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करना चाहा तो वे कार से उतर गए, महिला कार्यकर्ताओं के बीच पैदल चलकर पहुंचे और उनका अभिनंदन स्वीकारा, कुछ देर महिलाओं से बात भी की।
रथ पर भी हुए सवार
प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ में मंच के सामने रथ पर सवार होकर पहुंचे। रथ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा साथ थे। रथ आमजन के बीच पहुंचा तो दोनों ओर जनसमुदाय से भरा पंडाल मोदी-मोदी के जयकारों से गूंज उठा। मंच पर आते ही सर्वप्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लिए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। महिला शक्ति की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।
जितने लोग कार्यक्रम में, उतने ही सड़कों पर
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार को जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में मध्य प्रदेश के 64,523 बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जितने लोग कार्यक्रम में शामिल थे, उतने ही लोग सड़कों पर भी उपस्थित रहे। महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति विशेषता रही।


मध्यप्रदेश





















