कोच्चि। कोच्चि में ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई है। रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक रविवार को नेवी के दोनों कर्मी प्रशिक्षण के लिए आईएनएस गरुड़ से रवाना हुए थे। सुबह करीब 7 बजे नौसैनिक अड्डे के करीब थोप्पुमडी पुल के पास ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
ग्लाइडर से उड़ान भरने वाले दोनों अधिकारियों की पहचान लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेटी अधिकारी सुनील कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों को आइएनएचएस संजीवनी में ले जाया गया, जहां बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह खबर आपको कैसी लगी?



देश



























