अशोक नगर। गुना संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार कुछ अलग ही अंदाज में अपना प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कभी तो वे स्टेज पर चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए गीत ‘सिंधिया दिल से रे’ पर डांस करते हैं तो कभी रोड शो के दौरान जीप पर। शुक्रवार रात चंदेरी में सिंधिया कुछ ऐसे ही अंदाज में रोड शो के दौरान दिखाई दिए। जब रोड शो समाप्त हुआ तो उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करने के बाद वे अपने प्रचार के लिए बनाए गए गीत पर खुली जीप के बोनट पर खड़े होकर नृत्य करते रहे। इस दौरान सिंधिया के नृत्य को देखकर वहां मौजूद जनता भी झूमने लगी और करीब 5 मिनट तक डांस के दौरान सिंधिया तालियां बजाते हुए जनता के साथ झूमते रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मध्यप्रदेश



























