अधिकारियों ने बताया के इंदौर में परीक्षा में नकल करने के लिए छात्र ने सर्जरी के ज़रिए अपने कान में एक माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस fit करवाया था । अधिकारियों के अनुसार उड़ान दस्ते के सदस्य को छात्र की तलाशी में पैंट की अंदरूनी जेब में एक मोबाइल फोन मिला जो की एक ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्टेड था। अधिकारियों ने बताया, छात्र ने कॉलेज में 2011 में एडमिशन लिया था, कई बार वो मेडिकल परीक्षा में फेल हुआ था, परीक्षा में पास होकर डॉक्टर बनने का उसके पास ये आखरी मौका था लेकिन महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में हुई मेडिकल परीक्षा के दौरान वह पकड़ा गया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मध्यप्रदेश

















