हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ अब 100 लॉ छात्र खड़े हो गए हैं। पूरे देश से इन छात्रों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज एनवी रमन्ना (Justice NV Ramana) के लिए अपमानजनक आचरण (contemptuous conduct) करने के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इन छात्रों ने सीएम के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने सीएम को पद से हटाने पर जोर दिया है।
जानें पूरा मामला
बता दें कि आंध्र प्रदेश के सीएम ने सुप्रीम कोर्ट के जज एनवी रमन्ना पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखर सुप्रीम कोर्ट के जज एनवी रमन्ना के खिलाफ अपमानजनक भाशा का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेता चंद्रबाबू नाडयडू के साथ मिलकर वह उनकी सरकार गिराने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री यही नहीं रुके उन्होंने एनवी रमन्ना की बेटियों के खिलाफ भी जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामले में चीफ जस्टिस से शिकायत की थीं। वहीं न्यायपालिका के वकीलों और जजों के मुताबिक, इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के जज पर किसी सीएम ने इस तरह से आरोप लगाए हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























