नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद को हाई टी पर बुलाया। इस अवसर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी पर उपस्थित थे। राष्ट्रपति की ओर से दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में इसे आयोजित किया गया। राष्ट्रपति की तरफ से बुलाई गई यह हाई टी काफी महत्वपूर्ण रखती है। मोदी सरकार में हुए मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार के बाद सभी को चाय पर बुलाया गया है।
मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार के एक महीने बाद राष्ट्रपति ने सभी को हाई टी पर बुलाया है। 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 36 नए चेहरों को परिषद में शामिल किया और 7 कनिष्ठ मंत्रियों को स्वतंत्र या कैबिनेट भूमिकाओं में पदोन्नत किया। राष्ट्रपति ने इन सभी को एक साथ बुलाया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह का आयोजन किया गया है, इससे पहले भी ऐसे आयोजन किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि इस बार का मॉनसून सत्र पेगासस और कृषि कानूनों की वजह से लगाताक स्थगित हो रहा हैं। मगर, सरकार इस हंगामे के बीच कई विधेयक को पारित कर चुकी हैं। मोदी मंत्रिमंडल की 10 अगस्त से 12 अगस्त तक मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में मंत्रालयों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा और लक्ष्य तय किया जाना है। साथ ही सभी नए मंत्रियों को कार्य करते हुए एक महीना हो गया है और वह इश दौरन अपने द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश करेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























