श्रीनगर: लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन ने भारतीय सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर की कमान संभाली। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मेनन का भारतीय थल सेना में विशिष्ट करियर रहा है और वह कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने सभी सैन्यकर्मियों से आह्वान किया कि वे उसी प्रतिबद्धता और जोश के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर किसी भी खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें।
उन्होंने जवानों से अपने सभी प्रयासों में ‘पहले राष्ट्रज् सिद्धांत को बनाए रखने का आग्रह किया। लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह का स्थान लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपने विदाई संदेश में फायर और फ्यूरी कोर के सभी सैन्यकर्मियों के प्रति कृतज्ञता जतायी और उनकी सराहना की जो सर्वाधिक प्रतिकूल क्षेत्र में देश की सेवा में जुटे हुए हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























