हैदराबादः हैदराबाद के पड़ोसी जिले संगारेड्डी में शनिवार को एक रासायनिक कारखाने में आग लग जाने से आठ लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग पूरी तरह से बुझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आग लगने के बारे में और जानकारी अग्निशमन अभियान पूरा होने के बाद ही मिल सकेगी। टेलीविजन फुटेज में घटनास्थल से आग और धुआं निकलता हुआ दिख रहा है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























