- दिल्ली/NCR:Weather Update: यूपी में पारा 47°C के पार, दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी; जानें बिहार में कब होगी बारिश और MP-राजस्थान का हाल
- खंडवा:म्यूजिक वीडियो ‘दिल पे तेरा नाम’ का भव्य लॉन्च: नमन और दिव्या की जोड़ी ने जीता दिल
- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
- दिल्ली/NCR:Weather Update: यूपी में पारा 47°C के पार, दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी; जानें बिहार में कब होगी बारिश और MP-राजस्थान का हाल
- खंडवा:म्यूजिक वीडियो ‘दिल पे तेरा नाम’ का भव्य लॉन्च: नमन और दिव्या की जोड़ी ने जीता दिल
- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
Day: October 6, 2023
15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, सरकार के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
गंगटोक: सिक्किम में प्रकृति ने जमकर तबाही मचाई है, जिसके बाद यहां हाहाकार मचा हुआ है। दरसअल बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई है, जिसकी चपेट में आकर 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 16 जवानों समेत 100 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में सेना के 6 जवान भी शामिल हैं। वहीं, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 2500 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जबकि 3000 पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को 15 […]
कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों वालों को भी मिलेगा आरक्षण, इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
दिल्ली। इन दिनों देश में जातीय जनगणना का मुद्दा गरमाया हुआ है। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव सहित जातीय जनगणना की मांग को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण की मांग वाली याचिका पर जवाब देते हुए मोदी सरकार ने कहा की सरकारी विभाग में कॉन्ट्रैक्ट नौकरी पर एससी एसटी और ओबीसी को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट नौकरी पर इनको मिलेगा लाभ लोकसभा चुनाव से पहले इसे सरकार का बड़ा दांव माना जा रहा है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण की मांग वाली एक रिट याचिका का जवाब दिया है। मोदी […]
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिले शरद पवार, आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुईं ये चर्चाएं
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिस दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की आगे की रूपरेखा एवं रणनीति पर चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि खरगे के आवास पर तीनों नेताओं की बैठक हुई। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब इस महीने भोपाल में होने वाली विपक्ष की जनसभा रद्द हो गई और अभी यह तय नहीं है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक या सभा कहां होगी। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) […]
9 अक्टूबर को उल्काओं की बौछार, 14 को रिंग ऑफ फायर, इस महीने आसमान में दिखेगा खास नजारा
नई दिल्ली।इस महीने आकाश में खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। इस माह कोई उल्कापात दिखाई देंगे। वहीं, एक दुर्लभ ग्रहण देखने को मिलेगा। इसकी शुरुआत 9-10 अक्टूबर से हो जाएगी। जब ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार होगी। 2011 में 600 उल्काएं नजर आई थी नासा की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार का आरंभ ड्रेको तारामंडल से होती है। इस उल्का बौछार को खुली आंखों से देखा जा सकेगा। ड्रेकोनिड्स उल्का बौछाहर में हर घंटे में उल्काओं को देखा जा सकेगा। साल 2011 में प्रति घंटे करीब 600 उल्काएं दिखाई दी थी। 14 अक्टूबर को रिंग ऑफ फायर वहीं, 14 अक्टूबर को […]
महालक्ष्मी व्रत का समापन 6 अक्टूबर को, ऐसे करें देवी लक्ष्मी को प्रसन्न
इंदौर। हिंदू धर्म में हर माह कई व्रत और त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। हर साल भादो मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है और इस व्रत का समापन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, महालक्ष्मी व्रत 16 दिनों के लिए रखा जाता है। इस व्रत की शुरुआत 22 सितंबर, शुक्रवार के दिन हुई थी और अब इसका समापन 6 अक्टूबर 2023 को हो रहा है। सात्विक भोजन ही करें ग्रहण महालक्ष्मी व्रत के दौरान 16 दिनों तक केवल सात्विक भोजन […]
हाथी पूजन के लिए तालाब पर गईं तीन किशोरियां पानी में डूबी, दो की मौत
रायसेन/बेगमगंज। जिले के बेगमगंज थाना अंतर्गत हिनोतिया बमनई गांव में तालाब में नहाने के दौरान तीन किशोरियां पानी में डूब गईं। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी को बचा लिया गया। तीनों अपने स्वजनो के साथ महालक्ष्मी पर्व पर हाथी पूजन के लिए गई तालाब पर गईं थीं। बालिकाएं नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। दो अन्य सहेलियों के साथ नहाने पहुंची थीं एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत खिरेंटी के ग्राम हिनोतिया बमनई में शुक्रवार सुबह 8 बजे गांव की 5 लड़कियां एक साथ तालाब में नहाने के लिए गई […]
गर्लफ्रेंड की ख्वाहिश पूरी करने के लिए चोर बना युवक, गिरफ्तार, पूछताछ जारी
जावरा/रतलाम। न्यायालय में पदस्थ महिला कर्मचारी की स्कूटी (स्कूटर) चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड (युवती) को देने के मामले में गिरफ्तार न्यायालयीन कर्मचारी आरोपित दीपश शर्मा को जावरा शहर पुलिस ने गुरुवार को पुन: न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। न्यायालय ने उसे छह अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर को न्यायालय में पदस्थ एक महिला कर्मी का वाहन कोई चुराकर ले गया था। पुलिस ने जांच के दौरान न्यायालय परिसर क्षेत्र व आसपास के सीसीटीवी कैमरे […]
महालक्ष्मी व्रत आज, इस विधि से करें पूजन, घर में नहीं होगी धन-धान्य की कमी
भोपाल। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन कृष्ण अष्टमी को महालक्ष्मी व्रत करने का विधान है। इस तिथि को खासकर सुहागन महिलाएं महालक्ष्मी का व्रत करती हैं। इस बार यह तिथि शुक्रवार छह अक्टूबर को यानी आज है। इस व्रत में हाथी पर विराजित मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इसलिए इसे हाथी अष्टमी या हाथी पूजन भी कहा जाता है ऐसी मान्यता है कि जो सच्चे मन से महालक्ष्मी व्रत के दिन हाथी पर विराजमान लक्ष्मी का पूजन करता है, उसकी आर्थिक समास्याएं समाप्त हो जाती हैं, और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। पूजन विधि पंडित रामजीवन दुबे ने […]
चिड़ावद के पास इंदौर के परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
देवास। एबी रोड पर चिड़ावद के पास मुरैना के अंबाह से इंदौर की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। इंदौर का परिवार सवार था कार में दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना आई है। बताया जाता है कि इंदौर निवासी वैशाली व्यास, भाई गौरव, भाभी श्रद्धा और भतीजा सोमदत्त कार में सवार थे। कार अनियंत्रित होकर टकराई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिड़ावद के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में […]
दो दिन से लापता आइटीआइ के छात्र का शव मिला, कालेज जाने का कहकर निकला था घर से
उज्जैन। उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के चककमेड़ से एक युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त आइटीआइ के छात्र के रूप में हुई है। मृतक दो दिनाें से लापता था। कालेज जाने का कहकर वह घर से निकला था। गुरुवार सुबह उसका शव मिलने से स्वजन बदहवास हो गए। पुलिस जांच में जुटी है। एमआइटी कालेज का छात्र था पुलिस ने बताया कि आयुष राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रूई एमआइटी कालेज में आइटीआइ कालेज का छात्र था। मंगलवार को वह कालेज जाने का कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। जिस […]
वातावरण में घुली ठंडक, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, उमस से मिली राहत
सागर। शहर में सर्द ऋतु की आहट से उमस भरी गर्मी का अहसास भी कम हो गया है। सुबह-सुबह की गुनगुनी धूप लोगों को भाती रही। मौसम की बदली रंगत और वातावरण में घुल रही ठंड को देखते हुए ये संभावना जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर ठंड का असर बढ़ जाएगा। अक्टूबर अंत तक ठंड जोर पकड़ने लगेगी। बुधवार की रात न्यूनतम पारे की बात करें तो पारा 18 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया गया। रात में पारा 17.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दो दिन में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार […]
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेजा, डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए
उज्जैन । सतना की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित आटो चालक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने आरोपित का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। इस पर पुलिस ने उसकी डीएनए जांच व फारेंसिक जांच के लिए जरूरी सैंपल लिए थे। बुधवार को ही पुलिस व नगर निगम प्रशासन ने आरोपित का सरकारी जमीन पर बना मकान व चाय की गुमटी तोड़ दी थी। 25 सितंबर की घटना बता दें कि 25 सितंबर को मानसिक रूप से कमजोर सतना की नाबालिग देर रात करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। उस दौरान आरोपित […]
महाकाल मंदिर के स्वरूप में बनेगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
इंदौर। अमृत भारत योजना में लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने रेलवे स्टेशन का दौरा का निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रेल मंत्री ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के बाणगंगा की तरफ निर्माण को अनुमति दी हैं। इसका निर्माण महाकाल मंदिर के स्वरूप में किया जाएगा। उज्जैन में महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच में महाकाल के स्वरूप में स्टेशन बनेगा। रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने कहा की बाणगंगा रेलवे स्टेशन का दोनों तरफ […]
फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इंदौर में नीट की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की शिकायत पर आरोपित अल्मास लौहार के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय छात्रा से आरोपित की दोस्ती थी। उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। आरोपित ने अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ कईं बार दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक अल्मास को हिरासत में ले लिया है। बस कंडक्टर गिरफ्तार, डेढ़ हजार नशीली गोलियां जब्त इंदौर। चंदन नगर थाना पुलिस […]
इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की नर्गेस मोहम्मदी को, जानिए इनके बारे में
स्टॉकहोम। साल 2023 का प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार (2023 Nobel Peace Prize) ईरान की नर्गेस मोहम्मदी को दिया गया है। नर्गेस मोहम्मदी ने ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता की वकालत की। नॉर्वे में नोबेल समिति ने यह घोषणा की। समिति की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार उन लाखों लोगों का भी सम्मान है, जिन्होंने महिलाओं के भेदभाव और धर्म के नाम पर उत्पीड़न करने वाली शक्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है।’


शेयर करें







