- दिल्ली/NCR:Weather Update: यूपी में पारा 47°C के पार, दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी; जानें बिहार में कब होगी बारिश और MP-राजस्थान का हाल
- खंडवा:म्यूजिक वीडियो ‘दिल पे तेरा नाम’ का भव्य लॉन्च: नमन और दिव्या की जोड़ी ने जीता दिल
- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
- दिल्ली/NCR:Weather Update: यूपी में पारा 47°C के पार, दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी; जानें बिहार में कब होगी बारिश और MP-राजस्थान का हाल
- खंडवा:म्यूजिक वीडियो ‘दिल पे तेरा नाम’ का भव्य लॉन्च: नमन और दिव्या की जोड़ी ने जीता दिल
- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
Day: October 20, 2023
दबिश देने नाव से पहुंचा अमला, 11 लाख मूल्य का 11 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट
ओंकारेश्वर । ओंकारेश्वर डैम के बैकवाटर में बड़े पैमाने पर फैले कच्ची शराब के अड्डों पर गुरुवार सुबह नाव के माध्यम से मौके पहुंचकर कर मांधता पुलिस और आबकारी विभाग ने दबिश देकर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में 11 लाख रुपये कीमत का करीब 11000 लीटर महुआ लहान और शराब बनाने के उपकरण सामग्री को नष्ट किया गया। कच्ची शराब के तस्करों और माफियाओं द्वारा ओंकारेश्वर डैम के बैक वाटर में दूरस्थ सुनसान और मानव विहीन 15 से 20 किलोमीटर के जंगल वाले एरिया में बड़े पैमाने पर पानी के अंदर भट्टी लगाकर और ड्रमों को लगाकर कच्ची शराब का […]
IRCTC: प्रयागराज स्टेशन पर चल रहा कार्य स्थगित, नियमित मार्ग पर चलेगी प्रभावित ट्रेनें
रतलाम। प्रयागराज स्टेशन पर प्रस्तावित मेजर अपग्रेडेशन कार्य को ध्यान में रखते हुए रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का प्लेटफार्म क्रमांक 9 और 10 पर आवागमन बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन आगामी दिनों में त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते इस कार्य को स्थगित कर दिया गया है, लिहाजा निरस्त और मार्ग परिवर्तित ट्रेनें अब अपने नियमित मार्ग पर चलेगी। ये ट्रेने हुई रिस्टोर ओखा से चलने वाली ओखा-नाहरलगुन स्पेशल एक्सप्रेस हरलगुन-ओखा स्पेशल एक्सप्रेस दरभंगा-अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस नियमित मार्ग से चलेगी अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस उत्तर रेलवे […]
तेलंगाना: ‘सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे’, राहुल गांधी का आश्वासन
तेलंगाना के जगतियाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि हल्दी किसानों को प्रति क्विंटल 12,000 रुपये से 15,000 रुपये तक के हिसाब से समर्थन मूल्य मिले। यहां पार्टी की ‘विजयभेरी’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी हर फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 500 रुपये अधिक मिले। उन्होंने कहा कि […]
एक्स का उपयोग करने वालों को अब हर महीने देना होगा चार्ज, एलन मस्क ने कही ये बात
नई दिल्ली। अगर आप भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स(पूर्व में ट्विटर) का उपयोग करते हैं तो एक बड़ी खबर है। इसके लिए अब आपको हर महीने शुल्क चुकाना होगा। एक्स के प्रमुख एलन मस्क ने यह बात एक इंटरव्यू में कही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह एक्स यूजर्स से हर महीने न्यूनतम कितना शुल्क लिया जाएगा। हर महीने एक न्यूनतम राशि देनी होगी एक्स के प्रमुख एलन मस्क ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से चर्चा के दौरान कहा कि अब एक्स का उपयोग करने वालों को हर महीने एक न्यूनतम राशि देना होगी। उन्होंने नेतन्याहू से कहा […]
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट, जानें पूरी बात
शिक्षा मंत्रालय ने पिछले दिनों साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का ऐलान किया था। तब से स्टूडेंट इस बात को लेकर कंफ्यूजन हैं कि क्या उन्हें दोनों ही बार परीक्षा देनी होगी। पहली बोर्ड परीक्षा में पास होने पर दूसरे परीक्षा नहीं दी तो क्या होगा। नई शिक्षा नीति के तहत एजुकेशन के क्षेत्र में कई अहम और बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें अगर कहा जाए कि सबसे बड़ा परिर्वतन बोर्ड परीक्षाओं में होने जा रा है तो यह गलत नहीं होगा। दरअसल, हाल ही में अपडेट आई थी कि अब साल में दो बार बोर्ड […]
BJP ने शहडोल कलेक्टर की चुनाव आयाेग में की शिकायत, पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा ढकने से नाराज
भोपाल। शहडोल शहर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को जिला प्रशासन द्वारा कपड़े से ढकने की शिकायत भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कर शहडोल कलेक्टर को हटाने की मांग की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शहडोल जिला प्रशासन ने वर्षों पहले स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया है, यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाली बात है। प्रतिमा के साथ न तो किसी राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह है और न ही प्रतिमा ऐसी है कि उससे चुनाव आचार संहिता […]
Indore में सराफा और ड्रायफूट कारोबारियों पर जीएसटी के छापे, त्योहारी सीजन में कर चोरी पकड़ने जुटे अधिकारी
इंदौर: त्योहारी सीजन में जीएसटी विभाग की टीमें कर चोरी पकड़ने के लिए बाजारों में उतर गई है। इंदौर में स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिककर) विभाग की टीमों ने सोना-चांदी और ड्रायफ्रूट कारोबारियों के यहां जांच शुरू की है। पहले सराफा बाजार में बुलियन और ज्वैलर्स के यहां विभाग की टीमों ने छापे मारे। बाद में सियागंज में थोक ड्रायफ्रूट विक्रेताओं के यहां भी जांच के लिए पहुंच गई। इंदौर की सात फर्मों के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी 20 से ज्यादा अलग-अलग तरह के कारोबारियों के यहां एक साथ जांच शुरू की गई है। स्टेट जीएसटी विभाग की एंटी […]
गाजा में हालात ठीक नहीं, अभी लोगों को निकालना मुश्किल, भारतीयों के फंसे होने को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान
नई दिल्ली। हाल ही में गाजा के एक अस्पताल पर रॉकेट हमले के बाद भारत ने इसपर चिंता जताया है। भारत ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का आह्वान किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि गाजा में उत्पन्न परिस्थिति को लेकर भारत चिंतित है। गाजा में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर बागची ने कहा कि वहां (गाजा) पहले तकरीबन चार लोग थे लेकिन अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं है। उन्होंने कहा कि गाजा में स्थिति ऐसी है कि वहां से लोगों को निकालना थोड़ा मुश्किल है। समाचार एजेंसी […]
कांग्रेस का आरोप- MP के सरकारी स्कूलों में न शिक्षक हैं न संसाधन, प्रति लाख युवा पर 29 कालेज
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 18 वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पर न तो ध्यान दिया गया और न ही संसाधन उपलब्ध कराए गए। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं तो प्रति लाख युवाओं पर केवल 29 कालेज हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में कम हैं। यह आरोप कांग्रेस प्रवक्ता डा. रागिनी नायक ने गुरुवार को लगाया। 72 प्रतिशत स्कूलों में मेडिकल सुविधा नहीं नायक ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि सरकारी स्कूलों में 98,562 शिक्षकों के पद खाली हैं। 36,498 स्कूलों में बिजली, 35,491 स्कूलों में पुस्तकालय, 72 […]
मारा गया हमास का टॉप कमांडर बिलाल, हेडक्वार्टर भी उड़ाया, वीडियो में दिखा बर्बाद गाजा का हाल
इन दिनों पूरी दुनिया में इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच छिड़े युद्ध के बेहद चर्चे है। इसकी शुरुआत तब हुई जब चरमपंथी समूह हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इजरायल के भीतर घुसकर जानलेवा हमला शुरू कर दिया। उन्होंने इजरायली नागरिकों के घरों में घुसकर कत्लेआम करना शुरू कर दिया। हमास और इजरायल के बीच जारी जंग ने दोनों पक्षों के लिए मुसीबत खड़ा कर दी है। इस युद्ध को रोकने के लिए कई देश मध्यस्थता की भी बात करने को दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने शनिवार रात को किए एयर स्ट्राइक में आतंकी संगठन […]
वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 1,39,999 रुपये, यहां देखें ऑफर और स्पेसिफिकेशन
नई दिल्ली। वनप्लस ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ओपन लॉन्च कर दिया। ये मोबाइल दो कलर विकल्प एमराल्ड ग्रीन और वोयाजर ब्लैक में पेश किया है। कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर वनप्लस ओपन फोन को लॉन्च किया। इस मोबाइल का वजन 238 ग्राम है। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनी है। वनप्लेस ओपन में फ्लैगशिप इमेज क्वालिटी है। साथ ही तीन सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल सोनी LYT-T808 का है। लो लाइट शूटिंग के लिए 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। साथ ही फोन से 4K वीडियो शूट किया जा […]
चुनाव प्रशिक्षण में गायब रहे 700 से अधिक कर्मचारी, पहले दिए जाएंगे नोटिस, फिर होगी कार्रवाई
भाेपाल: विधानसभा चुनाव के लिए जिले के 16 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सात केंद्रों पर आयोजित कराया गया था। इस दौरान लगभग 750 कर्मचारी गायब रहे, इनमें से 125 ने ही उपस्थित नहीं होने की वजह बताई थी। जबकि अन्य ने कोई भी उचित कारण भी नहीं बताया है। अब इन कर्मचारियों को पहले नाेटिस देकर जवाब -तलब किया जाएगा, इसके बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने ऐसे कर्मचारियों की सूची मंगाई है। जानकारी के अनुसार विधानसभा […]
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इजरायल हमास युद्ध के बीच बनाया कंट्रोल रूम, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
इजरायल हमास युद्ध से प्रभावित भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक राहत भरी खबर सुनाई है। इजरायल-हमास जंग के बीच विदेश मंत्रालय की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया है भारत ने इजरायल और फिलिस्तीन पर नजर रखने और अपने नागरिकों को सहायता मुहैया कराने के लिए विदेश मंत्रालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। दरअसल, हमास आतंकवादियों के हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है। इसके बाद से ही इन इलाकों में रहने वाले […]
रैगिंग मामले में बीयू प्रबंधन सख्त, कनिष्ठ व वरिष्ठ विद्यार्थियों को अलग-अलग छात्रावास में रखा जाएगा
भोपाल। राजधानी में स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में आए दिन रैंगिंग के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए कुलपति एसके जैन ने कनिष्ठ व वरिष्ठ विद्यार्थियों को अलग-अलग छात्रावास में रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रबंधन का मानना है कि एक साथ रहने से रैगिंग व मारपीट की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। वहीं एक माह पहले छात्रावास के कनिष्ठ विद्यार्थियों ने वरिष्ठ विद्यार्थियों के विरुद्ध रैगिंग की शिकायत यूजीसी हेल्पलाइन पर की थी। इस मामले में विवि प्रबंधन ने बुधवार को रैंगिंग के मामले में छात्रावास के 12 विद्यार्थियों को छात्रावास से निष्कासित करने का नोटिस जारी […]
आजादी के बाद से अभी तक नहीं बना रोड, कच्ची सड़क से गुजरने को मजबूर हजारों ग्रामीण
इछावर। विधानसभा चुनाव आते ही सभी दलों के जनप्रतिनिधि लगातार जनता से लोग लुभावने वादे कर रहे हैं, लेकिन यह वादे धरातल पर कितने कामयाब होते हैं उसी की एक झलक इछावर ब्लाक के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में देखने को मिलती है। इछावर ब्लाक के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सारस और लोहा पठार में जाकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास का पहिया रुका हुआ दिखाई पड़ रहा है। जिसके चलते सारस और लोहा पठार पंचायत के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय आने के लिए सैकड़ों वर्षों से बारह किलोमीटर के कच्चे रास्ते से गुजरना ही पड़ रहा है। इस कच्चे रास्ते […]


शेयर करें







