- खंडवा:खंडवा: सुक्ता नदी से अवैध पानी खींचने वालों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने बनाई मॉनिटरिंग समिति
- खंडवा:खंडवा: प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी 4 अप्रैल को लेंगे अहम बैठक, 14 विभागों की होगी समीक्षा
- खंडवा:खंडवा: ‘करियर में अंक नहीं, कौशल मायने रखता है’, एमएलबी स्कूल में एसपी ने ली छात्राओं की क्लास
- खंडवा:खंडवा: उर्दू स्कूल पहुंचीं निगमायुक्त प्रियंका राजावत, बच्चों से पूछे सवाल और बांटी साइकिल
- खंडवा:खंडवा: ‘सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं’, कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने छात्रों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र
- खंडवा:खंडवा: डिप्टी कलेक्टर बजरंग बहादुर सिंह को मिला जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त का प्रभार
- खंडवा:खंडवा: कल बड़ौदा अहीर आएंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, जननायक टंट्या भील के स्मारक पर करेंगे पूजन
- खंडवा:खंडवा: मल्हारगढ़ में श्रीराम कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में दिखा गोंडी नृत्य का अद्भुत संगम
- खंडवा:खंडवा: कालमुखी में असामाजिक तत्वों का आतंक, स्कूल के CCTV और वाटर सिस्टम में की दिनदहाड़े तोड़फोड़
- खंडवा:खंडवा: शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का हुआ सम्मान, दिग्गजों ने दिया ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का मंत्र
- खंडवा:खंडवा: सुक्ता नदी से अवैध पानी खींचने वालों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने बनाई मॉनिटरिंग समिति
- खंडवा:खंडवा: प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी 4 अप्रैल को लेंगे अहम बैठक, 14 विभागों की होगी समीक्षा
- खंडवा:खंडवा: ‘करियर में अंक नहीं, कौशल मायने रखता है’, एमएलबी स्कूल में एसपी ने ली छात्राओं की क्लास
- खंडवा:खंडवा: उर्दू स्कूल पहुंचीं निगमायुक्त प्रियंका राजावत, बच्चों से पूछे सवाल और बांटी साइकिल
- खंडवा:खंडवा: ‘सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं’, कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने छात्रों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र
- खंडवा:खंडवा: डिप्टी कलेक्टर बजरंग बहादुर सिंह को मिला जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त का प्रभार
- खंडवा:खंडवा: कल बड़ौदा अहीर आएंगे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, जननायक टंट्या भील के स्मारक पर करेंगे पूजन
- खंडवा:खंडवा: मल्हारगढ़ में श्रीराम कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में दिखा गोंडी नृत्य का अद्भुत संगम
- खंडवा:खंडवा: कालमुखी में असामाजिक तत्वों का आतंक, स्कूल के CCTV और वाटर सिस्टम में की दिनदहाड़े तोड़फोड़
- खंडवा:खंडवा: शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का हुआ सम्मान, दिग्गजों ने दिया ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का मंत्र
Day: September 6, 2025
मैहर में दुखद हादसा! गणेश विसर्जन के दौरान तीन दोस्तों के साथ हुआ कांड !
मैहर : मैहर से एक दुखद खबर सामने आई है जहां गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हुआ है । विसर्जन के दौरान तीन दोस्त डूब गए। मैहर के कठहा गांव के पास बिहर नदी में कल शाम गणेश मूर्ती विसर्जन के दौरान तीन दोस्त डूब गए । 2 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक दोस्त लापता है । लापता शख्स रामायण कोरी की उम्र 38 साल की तलाश जारी है। घटना की सूचना पर अमरपाटन थाना पुलिस पहुंची है डूबे युवक की ग्रामीणों की मदद से तलाश जारी है ।
महाकाल नगरी उज्जैन में मिले 96 लावारिस शव! प्रशासन में हड़कंप! पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल?
उज्जैन: महाकाल नगरी उज्जैन में लावारिस लाशों की संख्या में असामान्य बढ़ोतरी ने प्रशासन और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय बना दिया है। समाजसेवी और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले अनिल डागर के अनुसार, जहां पहले एक साल में लगभग 30-35 लाशें मिलती थीं, वहीं इस साल मात्र तीन माह में 96 शव पुलिस थानों के माध्यम से आए हैं। महज 36 दिनों में 30 से अधिक शव अगस्त से 5 सितंबर तक के केवल 36 दिनों में 30 से अधिक लाशों का अंतिम संस्कार किया गया। सबसे अधिक लाशें महाकाल और देवासगेट थाना क्षेत्रों से मिली […]
खंडवा में दर्दनाक हादसा: ईंट फैक्ट्री में काम करते समय 12 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में 12 फिट की ऊंचाई से गिरे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम धारकवाड़ी की बताई जा रही है।शनिवार को गांव के बाहर ईंट बनाने वाले प्लांट पर काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। साथ में काम कर रहे साथी लोग मजदूर को लेकर मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही मुंदी थाने के एसआई उमेश लाखरे और आरक्षक नरेंद्र यादव अस्पताल पहुँचे। और मर्ग कायम कर शव […]
लड़की बोली- नहीं करूंगी तुझसे शादी, बौखलाए युवक ने सरेराह काट दी नाक
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. घटना भोपाल के गांधीनगर इलाके की है. यहां एक शख्स के शादी के प्रपोजल को लड़की ने ठुकरा दिया. लड़की के इनकार से शख्स गुस्से में आ गया. उसने फिर लड़की की नाक ही काट डाली. आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में की गई है. लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. आरोपी दिनेश पीड़ित लड़की पर कुछ दिनों से दबाव डाल रहा था कि वो उससे शादी कर ले, लेकिन […]
साजिश, हत्या, सबूत… 790 पन्नों में दर्ज सोनम और राज का गुनाह, राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
मेघालय पुलिस की एसआईटी ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में तफ्तीश के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने शुक्रवार शाम को 790 पन्नों की चार्जशीट सोहरा सब-डिवीजन के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश की. इस मामले में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा, और उनके साथी आकाश राजपूत, आनंद कुरमी और विशाल सिंह चौहान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. ये सभी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस के अनुसार, सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी, जिसे […]
पत्नी करती थी घर की ज्यादा साफ-सफाई, पति को नहीं था पसंद… 22 साल बाद कोर्ट ने तलाक पर सुनाया ये फैसला
मध्य प्रदेश की जबलपुर हाईकोर्ट ने बैतूल निवासी एक दंपति के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को समाप्त करते हुए पति पत्नी के बीच तलाक की मंजूरी दे दी है. जस्टिस विशाल धगट और जस्टिस रामकुमार चौबे की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा कि पति-पत्नी पिछले 22 वर्षों से अलग रह रहे हैं और अब मेल-मिलाप की कोई संभावना शेष नहीं है. इसलिए इस स्थिति में विवाह को भंग करना ही न्यायोचित है और यह कहते हुए दोनों को तलाक की मंजूरी दे दी. दरअसल, बैतूल निवासी निरंजन अग्रवाल का विवाह नागपुर निवासी नीला के साथ 7 […]
2028 तक लाडली बहना को 3000 रुपये देंगे, कांग्रेस के सवाल पर बोले सीएम मोहन यादव
सत्ता सम्मेलन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि साल 2028 तक लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को 3000 रुपए मासिक दिए जाएंगे. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमने ये योजना चालू की तो उसने पूरे समय हल्ला मचाया था कि केवल चुनाव के लिए ऐसा किया जा रहा है. सरकार के पास पैसा नहीं है और वह कंगाल है. हमसे ज्यादा वह चिल्ला चिल्ला करके बोल रहे थे, लेकिन हमने पूरे समय 1000 रुपए चुनाव के पहले दिए. इसके बाद साढ़े 1200 रुपए दिए गए. इस साल सावन ढाई […]
सिवनी: कुत्तों के झुंड ने 13 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला, डॉग बाइट के मामलों ने बढ़ाई चिंता, हैरान कर देगा आंकड़ा
देश में आवारा कुत्तों के आतंक और काटने के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. मध्य प्रदेश के सिवनी से डॉग बाइट का ताजा मामला सामने आया है. यहां कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत समनापुर गांव में 13 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला. बच्ची अपनी सहेली के साथ खेत घूमने गई थी तभी मासूम पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. सहेली किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव की तरफ भागी. फिर बच्ची के माता पिता को जानकारी दी. जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने बच्ची को बुरी […]
अन्नदाता की मुस्कान राज्य की ताकत… CM मोहन यादव ने आपदा प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश की सरकार हर संकट में किसानों के साथ खड़ी है. इस स्पष्ट संदेश के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 सितंबर को अतिवृष्टि-बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि का वितरण किया. उन्होंने एक क्लिक के माध्यम से किसानों को 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. मध्यप्रदेश सरकार साल 2025-26 तक 188 करोड़ 52 लाख रुपये आपदा प्रभावित लोगों को ट्रांसफर कर चुकी है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों से उनका हालचाल जाना और सरकार का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में मौसम की मार से परेशानी आई है. इस परेशानी का सरकार ने […]
सत्ता सम्मेलन एमपीः जिसका इतिहास कलंकित, वो ऐसी बात ना करें… कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप पर प्रह्लाद पटेल का हमला
सत्ता सम्मेलन मंच पर मध्य प्रदेश के श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने शनिवार को कांग्रेस को वोट चोरी के आरोप पर जमकर हमला बोला. प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि वोट चोरी की बात कांग्रेस कह रही है, हमने कांग्रेस को वोटों की चोरी करते देखा है. कांग्रेस को अपना इतिहास पलट कर देखना चाहिए. जब जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे. उस समय सरदार वल्लभ भाई पटेल को कितने वोट मिले थे? यह सवाल कांग्रेस से पूछना चाहिए. उन्होंने कहा कि आपातकाल में बुंदेलखंड में कोई बूथ पर नहीं बैठ सकता था. मैं नेता बना […]
त्योहारी सीजन पर मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 30 दिनों तक ड्रोन पर बैन
मुंबई पुलिस ने गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. 6 सितंबर से अगले 30 दिनों तक शहर में ड्रोन, पैराग्लाइडर्स, गुब्बारे, और अन्य किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. आज से 5 अक्टूबर तक यह आदेश लागू रहेगा. यह निर्णय विशेष रूप से गणपति विसर्जन और उससे जुड़ी भीड़भाड़ के मद्देनज़र लिया गया है, जिससे किसी भी संभावित खतरे घटना को रोका जा सके. मुंबई शहर में 6 सितंबर से 5 अक्टूबर तक हॉट एयर बैलून, रिमोट-कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग […]
पेशे से टीचर, पिता प्रिंसिपल… कौन हैं विकास यादव की 26 साल छोटी पत्नी हर्षिका यादव?
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के बेटे विकास यादव की शादी चर्चा में है. 54 साल के विकास यादव की शादी 28 साल की हर्षिका यादव के साथ हुई. दोनों ने गाजियाबाद में सिंपल तरीके से शादी रचाई. उनकी शादी घर पर ही आर्य समाज के वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई. इस […]
भारत के खजाने में विदेशी पूंजी की बरसात, गोल्ड भंडार में भी हुआ इजाफा; कंगाल पाकिस्तान का ये रहा हाल
ट्रंप टैरिफ के चलते बने ग्लोबल टेंशन के माहौल में भी भारत के लिए खुशखबरी आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अगस्त को समाप्त हुए हप्ते में 3.51 अरब डॉलर बढ़ गया. सप्ताह के अंत में फॉरेक्स रिजर्व बढ़कर 694.23 अरब डॉलर हो गया. 29 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में सोने के भंडार में भी इजाफा हुआ है. वहीं, बीते हफ्ते पाकिस्तान के भी रिजर्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.39 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया […]
सिर्फ एक क्लिक में घर बैठे जानें आधार कार्ड असली है या नकली! अपनाएं ये आसान स्टेप्स
आधार कार्ड आज के समय में पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट हो गया है. बैंक से लेकर सिम कार्ड और नौकरी तक हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. लेकिन इसमें समस्या तब आती है जब कोई नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है. अक्सर लोग आधार कार्ड को देखकर ही मान लेते हैं कि ये सही है, जबकि इसकी जांच करना बेहद जरूरी है. इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आप आधार कार्ड वेरिफिकेशन घर बैठे ही कर सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री में. चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताते हैं. UIDAI […]
7 सितंबर से पितृपक्ष शुरू, पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए, ऐसे करें सही विधि से जल अर्पण
पंचांग के अनुसार, इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है और यह 21 सितंबर 2025 तक चलेगा. यह 15 दिनों की वह अवधि है जब दिवंगत पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं. पितृपक्ष में पितरों को जल अर्पित करना, जिसे तर्पण भी कहा जाता है, एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक कर्म है. इस क्रिया को सही नियमों के साथ करना बेहद ज़रूरी है ताकि पितरों की आत्मा को शांति मिल सके और उनका आशीर्वाद प्राप्त हो. आइए, जानते हैं पितृपक्ष में पितरों को जल चढ़ाने के सही नियम और […]



शेयर करें




















