खंडवा | शोक समाचार
दिल्ली में स्वर्गीय तरुण कुमार खटीक के साथ हुई दुखद घटना पर शोक व्यक्त करने के लिए खंडवा के माखनलाल चतुर्वेदी पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ‘सकल हिन्दू समाज’ द्वारा एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरवासियों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को याद किया और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
🙏 ईश्वर से की गई परिजनों को संबल देने की प्रार्थना
श्रद्धांजलि सभा में शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।
सभा के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों और गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
👥 सभा में इन प्रमुख लोगों ने दी श्रद्धांजलि
इस शोक सभा में समाज के हर वर्ग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख रूप से राजपाल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, दुर्गानंद दास गिरी जी महाराज, दिनेश पालीवाल, अमर यादव, अरुण सिंह मुन्ना, धर्मेंद्र बजाज, राम दंगोरे, सेवादास पटेल, रिंकू सोनकर, किशोर यादव, रवींद्र पारथीकर, कौशल मेहरा, अनीश अरझरे, ओम सिलावट, प्रणय गुप्ता और प्रभु मसानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समाजजन: इनके अलावा माधव झा, सुनील जैन, मंगलेश तोमर, शेखर वर्मा, विवेक सारसर, बजरंग दल संयोजक आदित्य मेहता, पिंकू सोनकर, योगेश सोनकर, राजकुमार सोनकर, राम गड़ेल, विक्की गड़ेल, छबील सोनकर, सोमू सोनकर, दौलत सोनकर, राज सोनकर, युवराज सोनकर, और विराज सोनकर सहित भारी संख्या में समाज के लोग इस दुःख की घड़ी में एकत्रित हुए।



खंडवा





















