चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी ने कहा है कि कोविड -19 से उबरना मैन वर्सेज वाइल्ड (Man vs Wild) के एक एपिसोड का अनुभव करने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमित पाए जाने के बाद वह काफी डरे हुए थे और वह टीम के अन्य सदस्यों को लेकर चिंतित थे। बालाजी सीएसके के उन दो सदस्यों में से एक थे, जो कोविड पॉजिटिव थे। इनके अलावा टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अन्य टीमों में भी कोरोना के मामले सामने आने के बाद आइपीएल 2021 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना पड़ा।
इएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बालाजी ने कहा, ‘मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया था। मेरे दिमाग में विचार आया कि शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से कोविड -19 से उबरना मैन वर्सेज वाइल्ड के एक एपिसोड का अनुभव करने जैसा है। 2 मई को मुझे थोड़ी सी बेचैनी महसूस हो रही थी। मेरे शरीर में दर्द था और नाक बंद हो गया था। उसी दिन दोपहर के आसपास मेरा टेस्ट किया हुआ। 3 मई की सुबह को पॉजिटिव पाया जा चुका था। मैं चौंक गया । मैंने अपनी और बबल की सुरक्षा खतरे मे डालने जैसा कुछ भी नहीं किया था।’
बालाजी ने आगे बताया, ‘हम मुंबई से 26 अप्रैल के आसपास दिल्ली पहुंचे थे। अगले दिन हमारा टेस्ट हुआ और उसके बाद 28 अप्रैल को एक मैच हुआ। अगले दिन हमारा एक और टेस्ट हुआ। 1 मई को हमने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और मैच खेला। इसलिए मुझे विश्वास था कि मेरी इम्यून सिस्टम काफी मजबूत है और कोरोना वायरस के प्रति प्रतिरोधी भी है। 2 मई को टेस्ट के बाद काशी विश्वनाथन (सुपरकिंग्स के सीईओ) और एक सहायक स्टाफ भी पॉजिटिव पाए गए थे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि टेस्ट रिपोर्ट गलत थी, उसी दिन हमारा फिर से टेस्ट हुआ। दूसरी बार मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तुरंत, मुझे सुपर किंग्स के स्कवाएड से अलग टीम होटल की दूसरी मंजिल पर ले जाया गया।’
यह खबर आपको कैसी लगी?


खेल



























