मुंबई (अनिल बेदाग): गृह वित्त क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 311 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 245 करोड़ रुपये था। पूरे वित्तीय वर्ष में कंपनी का मुनाफा 912 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,108 करोड़ रुपये हो गया।
💰 AUM 30,571 करोड़ के पार, ऋण वितरण में बना रिकॉर्ड
कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) भी 20 प्रतिशत बढ़कर 30,571 करोड़ रुपये तक पहुंच गईं, जबकि पिछले वर्ष यह 25,531 करोड़ रुपये थीं। तिमाही के दौरान आधार हाउसिंग ने 3,087 करोड़ रुपये के ऋण वितरित कर अब तक का सबसे बड़ा डिस्बर्समेंट रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के कुल ऋण खातों की संख्या बढ़कर अब 3.36 लाख हो गई है।
🏦 नेटवर्थ में उछाल और ग्रॉस NPA में आई गिरावट
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ इसकी एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर 7,541 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) घटकर 1.08 प्रतिशत रह गया है, जो कंपनी की मजबूत एसेट क्वालिटी को दर्शाता है।
🗣️ ‘लाभ में वृद्धि और रिकॉर्ड ऋण वितरण बेहद संतोषजनक’
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि आनंद ने नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा, “लगातार विकास, मजबूत एसेट क्वालिटी और रिकॉर्ड ऋण वितरण हमारे कारोबार की मजबूती को दर्शाते हैं। लाभ में हुई वृद्धि भी हमारे लिए बेहद संतोषजनक रही है।”
यह खबर आपको कैसी लगी?


व्यापार




























