मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने फरवरी और मार्च 2027 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने का नया शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। बोर्ड ने राज्य के सभी संबंद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे तय समयसीमा के भीतर अपने विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरवाएं और फीस समय पर जमा करवाएं। बोर्ड द्वारा जारी किया गया यह पूरा विस्तृत शेड्यूल सभी स्कूलों की आधिकारिक लॉग-इन आईडी पर उपलब्ध करा दिया गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपनी परीक्षा फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। यदि कोई संस्थान निर्धारित समय के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी। निजी संस्थानों के खिलाफ बोर्ड के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि सरकारी स्कूलों में लापरवाही बरतने पर इसकी सूचना शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजी जाएगी।
⏰ बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तारीखें
-
ऑफलाइन बैंक चालान जनरेट करने की तारीख: 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक
-
बैंक में ऑफलाइन चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 29 अक्टूबर 2026
-
ऑनलाइन गेटवे से परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2026
⚠️ लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का शेड्यूल
अतिरिक्त आर्थिक बोझ और लेट फीस से बचने के लिए छात्रों और स्कूलों को निम्नलिखित समयसीमा का ध्यान रखना होगा:
₹500 लेट फीस के साथ:
चालान जनरेट: 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026
बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026
ऑनलाइन गेटवे से फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2026
₹1000 लेट फीस के साथ:
चालान जनरेट: 1 नवंबर से 10 नवंबर 2026
बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 17 नवंबर 2026
ऑनलाइन गेटवे से फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 10 नवंबर 2026
₹1500 लेट फीस के साथ:
फीस जमा करवाने की अवधि 11 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक रहेगी (अंतिम तारीख 25 नवंबर और 18 नवंबर 2026 निर्धारित)।
₹2000 लेट फीस के साथ:
फीस जमा करवाने की अवधि 19 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक रहेगी (अंतिम तारीख 3 दिसंबर और 26 नवंबर 2026 निर्धारित)।
बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों और स्कूल प्रमुखों को सलाह दी है कि वे बिना किसी देरी के समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी करें ताकि अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब




























