मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा की उभरती वैश्विक पहचान बन चुकीं सेजल शर्मा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘हंगर गेम’ का पोस्टर प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक रूप से शोकेस के लिए चुना गया है। यह सेजल की कान्स में चौथी उपस्थिति होगी, जो उनके लगातार बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और सार्थक सिनेमा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
🎬 अभिनेत्री से लेकर निर्माता तक, सेजल का लगातार बढ़ रहा प्रभाव
सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि अब निर्माता के रूप में भी सेजल तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ‘सेज क्रिएशन’ के बैनर तले बनने वाली ‘हंगर गेम’ दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘डस्टबिन’ भी कान्स से जुड़ चुकी है। सेजल का मानना है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों को दुनिया तक पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।
💭 ‘दिल छूने वाली कहानियां बनाना है मेरा मकसद’
सेजल शर्मा ने कहा, “हर बार कान्स से जुड़ना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं ऐसी कहानियां बनाना चाहती हूं जो दिलों को छू सकें और भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाएं।” अब फैंस को कान्स में उनके नए लुक और ‘हंगर गेम’ की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन






























