मुंबई (अनिल बेदाग): फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ में जहां दुनिया भर की निगाहें मैदान पर चल रहे रोमांचक मुकाबलों पर टिकी थीं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 17’ फेम सोनिया बंसल (Sonia Bansal) ने अपने बेहद स्टाइलिश अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। स्टेडियम से साझा की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गई हैं, जिनमें वह कभी अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम का उत्साह बढ़ाती नजर आ रही हैं, तो कभी वर्ल्ड कप की भव्य पृष्ठभूमि में बेहद शानदार और ग्लैमरस पोज देती दिखाई दे रही हैं।
स्पोर्टी-ग्लैमरस लुक और आत्मविश्वास ने जीता फैंस का दिल
सोनिया बंसल का यह स्पोर्टी-ग्लैमरस लुक और उनका गजब का आत्मविश्वास फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस अनुभव को अपने जीवन का ‘सपना सच होने जैसा’ बताते हुए सोनिया ने कहा कि दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के बीच बैठकर मैच का लाइव रोमांच महसूस करना उनके लिए एक बिल्कुल अविस्मरणीय अनुभव रहा है।
ग्लोबल मंचों पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं सोनिया
अभिनय के साथ-साथ घूमने-फिरने और नए अनुभवों की शौकीन सोनिया बंसल की यह वैश्विक उपस्थिति इस बात का साफ प्रमाण है कि वह अब केवल मनोरंजन जगत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्लोबल मंचों पर भी अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बना रही हैं। उनकी ये वायरल तस्वीरें एक बार फिर यह साबित करती हैं कि अपने बेहतरीन फैशन सेंस, गजब के आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व के दम पर सोनिया आज की सबसे चर्चित युवा अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन































