धमतरी: शुक्रवार देर शाम पहली बार धमतरी के आमदी क्षेत्र में बड़ा अजगर देखकर हर कोई हैरान रह गया. आमदी में रांवा रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अजगर को ग्रामीणों ने देखा. तत्काल इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग और रुद्री के सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी.
सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे तब तक अजगर जमीन के नीचे कुलापा में घुस चुका था. उसे निकालना बड़ा मुश्किल था, फिर स्थानीय जेसीबी को बुलाया गया. थोड़ी खुदाई की गई तब एक छोटे से छेद में अजगर दिखाई देने लगा. उसके पूंछ को पकड़कर सर्प मित्र और एक अन्य ने खींचने की कोशिश की. लेकिन अजगर उल्टा उन्हें खींचने लगा. कड़ी मशक्कत के बाद उस अजगर को बाहर निकाला तो देखा 10 फीट लंबा अजगर था. जिसे बड़ी मुश्किल से काबू में पाया गया. अजगर का वजन लगभग 18 किलो बताया जा रहा है. इतने बड़े अजगर की सूचना जब गांव में फैली तो पूरा गांव उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा. सभी इसका वीडियो बनाने लगे और फोटो खींचने लगे. सूर्यकांत साहू ने बताया कि वे इससे पहले हजारों सांप और अजगर का रेस्क्यू किये है, लेकिन इतना बड़े अजगर का रेस्क्यू पहली बार किया. सर्प मित्र ने बताया कि अजगर को वे जंगल में सुरक्षित छोड़ देंगे. अजगर के पकड़े जाने से आमदी वासियों ने राहत की सांस ली है.10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू
सर्प मित्र ने पहली बार पकड़ा इतना बड़ा अजगर
यह खबर आपको कैसी लगी?
धमतरी: शुक्रवार देर शाम पहली बार धमतरी के आमदी क्षेत्र में बड़ा अजगर देखकर हर कोई हैरान रह गया. आमदी में रांवा रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अजगर को ग्रामीणों ने देखा. तत्काल इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग और रुद्री के सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी.
10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू
सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे तब तक अजगर जमीन के नीचे कुलापा में घुस चुका था. उसे निकालना बड़ा मुश्किल था, फिर स्थानीय जेसीबी को बुलाया गया. थोड़ी खुदाई की गई तब एक छोटे से छेद में अजगर दिखाई देने लगा. उसके पूंछ को पकड़कर सर्प मित्र और एक अन्य ने खींचने की कोशिश की. लेकिन अजगर उल्टा उन्हें खींचने लगा. कड़ी मशक्कत के बाद उस अजगर को बाहर निकाला तो देखा 10 फीट लंबा अजगर था. जिसे बड़ी मुश्किल से काबू में पाया गया. अजगर का वजन लगभग 18 किलो बताया जा रहा है.
सर्प मित्र ने पहली बार पकड़ा इतना बड़ा अजगर
इतने बड़े अजगर की सूचना जब गांव में फैली तो पूरा गांव उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा. सभी इसका वीडियो बनाने लगे और फोटो खींचने लगे. सूर्यकांत साहू ने बताया कि वे इससे पहले हजारों सांप और अजगर का रेस्क्यू किये है, लेकिन इतना बड़े अजगर का रेस्क्यू पहली बार किया. सर्प मित्र ने बताया कि अजगर को वे जंगल में सुरक्षित छोड़ देंगे. अजगर के पकड़े जाने से आमदी वासियों ने राहत की सांस ली है.


छत्तीसगढ़



























