विदिशा : विदिशा शहर में अगले साल की भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. अमृत योजना 2.0 के तहत हलाली डैम से शहर तक करीब 35 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है. इसके साथ ही पानी की 6 नई टंकियां, नए फिल्टर प्लांट और शहर में पाइपलाइन डालने व मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. विदिशा नगर पालिका का दावा है कि वर्ष 2027 की गर्मी शुरू होने से पहले शहर में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जाएगा. योजना के तहत वर्ष 2055 की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर जलप्रदाय व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि शहर के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में निर्बाध पानी पहुंचाया जा सके. नगर पालिका विदिशा की जलप्रदाय शाखा के इंजीनियर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के कुछ क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं होने या पानी की टंकियां उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को पर्याप्त दबाव से पानी नहीं मिल पा रहा था. पुरानी पाइपलाइनें छोटी क्षमता की होने के कारण बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थीं. इन समस्याओं को दूर करने के लिए अमृत योजना 2.0 के तहत उन क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है, जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंची थी या मौजूदा व्यवस्था से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी. योजना की लागत करीब 85 करोड़ रुपये है. इसके तहत हलाली डैम से पानी लाने के लिए इंटेकवेल बनाया जा रहा है और डैम से शहर तक करीब 35 किलोमीटर लंबी वाटर पाइपलाइन बिछाई गई है. पहले नहर के माध्यम से पानी लाया जाता था, जिसमें कई तरह की दिक्कतें आती थीं. रास्ते में पानी की उपलब्धता प्रभावित होने और किसानों द्वारा पानी लेने के कारण नगर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में परेशानी होती थी. नई पाइपलाइन शुरू होने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है. योजना के तहत नए फिल्टर प्लांट का निर्माण भी किया जा रहा है, जहां पानी को साफ करने के बाद नई टंकियों तक पहुंचाया जाएगा. इसके बाद टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी. संजय श्रीवास्तव के अनुसार काम पूरा करने के लिए फरवरी-मार्च 2027 तक का लक्ष्य रखा गया है. ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है. नगर पालिका परिषद विदिशा के प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने बताया कि अमृत योजना 2.0 के तहत शहर में छह नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है. हलाली डैम से विदिशा तक पाइपलाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है. वार्ड क्रमांक 33, 34, 36, 37 और 38 में पेयजल की समस्या अधिक है. इन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने और जलप्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है.🚰 कम दबाव से पानी आने की समस्या होगी खत्म, वर्ष 2055 की आबादी को ध्यान में रखकर हो रहा काम
🏗️ 85 करोड़ की लागत से बिछी 35 किमी लंबी पाइपलाइन, नहर के पानी पर निर्भरता हुई खत्म
🪣 शहर में बन रही हैं 6 नई पानी की टंकियां, वार्डों की समस्या होगी दूर
यह खबर आपको कैसी लगी?
विदिशा : विदिशा शहर में अगले साल की भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. अमृत योजना 2.0 के तहत हलाली डैम से शहर तक करीब 35 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है. इसके साथ ही पानी की 6 नई टंकियां, नए फिल्टर प्लांट और शहर में पाइपलाइन डालने व मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है.
🚰 कम दबाव से पानी आने की समस्या होगी खत्म, वर्ष 2055 की आबादी को ध्यान में रखकर हो रहा काम
विदिशा नगर पालिका का दावा है कि वर्ष 2027 की गर्मी शुरू होने से पहले शहर में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जाएगा. योजना के तहत वर्ष 2055 की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर जलप्रदाय व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि शहर के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में निर्बाध पानी पहुंचाया जा सके.
नगर पालिका विदिशा की जलप्रदाय शाखा के इंजीनियर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के कुछ क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं होने या पानी की टंकियां उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को पर्याप्त दबाव से पानी नहीं मिल पा रहा था. पुरानी पाइपलाइनें छोटी क्षमता की होने के कारण बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थीं. इन समस्याओं को दूर करने के लिए अमृत योजना 2.0 के तहत उन क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है, जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंची थी या मौजूदा व्यवस्था से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी.
🏗️ 85 करोड़ की लागत से बिछी 35 किमी लंबी पाइपलाइन, नहर के पानी पर निर्भरता हुई खत्म
योजना की लागत करीब 85 करोड़ रुपये है. इसके तहत हलाली डैम से पानी लाने के लिए इंटेकवेल बनाया जा रहा है और डैम से शहर तक करीब 35 किलोमीटर लंबी वाटर पाइपलाइन बिछाई गई है. पहले नहर के माध्यम से पानी लाया जाता था, जिसमें कई तरह की दिक्कतें आती थीं. रास्ते में पानी की उपलब्धता प्रभावित होने और किसानों द्वारा पानी लेने के कारण नगर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में परेशानी होती थी. नई पाइपलाइन शुरू होने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है.
योजना के तहत नए फिल्टर प्लांट का निर्माण भी किया जा रहा है, जहां पानी को साफ करने के बाद नई टंकियों तक पहुंचाया जाएगा. इसके बाद टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी. संजय श्रीवास्तव के अनुसार काम पूरा करने के लिए फरवरी-मार्च 2027 तक का लक्ष्य रखा गया है. ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है.
🪣 शहर में बन रही हैं 6 नई पानी की टंकियां, वार्डों की समस्या होगी दूर
नगर पालिका परिषद विदिशा के प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने बताया कि अमृत योजना 2.0 के तहत शहर में छह नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है. हलाली डैम से विदिशा तक पाइपलाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है. वार्ड क्रमांक 33, 34, 36, 37 और 38 में पेयजल की समस्या अधिक है. इन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने और जलप्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है.


मध्यप्रदेश
























