दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. रविवार को अधिकतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कल, 28 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिस कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम शुष्क रहेगा, दिन में तेज धूप रहेगी और दोपहर बाद लू चलेगी. आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव होगा.
यूपी में इस दिन होगी बारिश
यूपी भी भीषण गर्मी की चेपट में हैं. रविवार को बांदा का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज का 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 अप्रैल को हल्की बारिश और आंधी चलने के आसार हैं, जिस कारण तापमान में थोड़ी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.
बिहार में बदला मौसम का मिजाज
बिहार में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया. पटना सहित कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चली, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत मिली. आईएमडी ने आज भी कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.
एमपी में होगी बारिश, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
मध्यप्रदेश में रविवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. रविवार शाम करीब 4 बजे महू, भोपाल सहित कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में भी मौसम यू-टर्न लेने वाली है. भीषण गर्मी के बीज आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.
हिमाचल-उत्तराखंड में क्या है मौसम का हाल?
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 28 और 29 अप्रैल को इन पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं.
यह खबर आपको कैसी लगी?


दिल्ली/NCR



























