नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्री लंका और साउथ अफ्रीका के बीच धमाकेदार मैच हो रहा है। मैच के दौरान खूब छक्के-चौके लग रहे हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर क्लिंटन डी कॉक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बाद संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। डी कॉक ने वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में शानदार शतक जड़ दिया है। डी कॉक के करियर का यह वर्ल्ड कप में पहला शतक है। डी कॉक और रासी वान डर डुसें के बीच दूसरे विकेट को लेकर 204 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान डी कॉक ने 82 गेदों का सामना कर 12 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। डी कॉक शतक पूरा करने के बाद अगली गेंद पर पथिराना का शिकार बन गए, लेकिन डी कॉक ने इस बीच डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। डी कॉक ने अपने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ दिया। अब वह साउथ अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 18 शतक पूरा करने के रिकॉर्ड में डीविलियर्स से आगे हो गए हैं। पारी खिलाड़ी 97 बाबार आजम 102 हासिम अमला 115 डेविड वार्नर 119 विराट कोहली 146 क्विंटन डी कॉक 159 एबी डिविलियर्स
डी कॉक ने डीविलियर्स को किया पीछे
कम पारियों में 18 शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी
यह खबर आपको कैसी लगी?
नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्री लंका और साउथ अफ्रीका के बीच धमाकेदार मैच हो रहा है। मैच के दौरान खूब छक्के-चौके लग रहे हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर क्लिंटन डी कॉक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बाद संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। डी कॉक ने वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में शानदार शतक जड़ दिया है। डी कॉक के करियर का यह वर्ल्ड कप में पहला शतक है।
डी कॉक ने डीविलियर्स को किया पीछे
डी कॉक और रासी वान डर डुसें के बीच दूसरे विकेट को लेकर 204 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान डी कॉक ने 82 गेदों का सामना कर 12 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। डी कॉक शतक पूरा करने के बाद अगली गेंद पर पथिराना का शिकार बन गए, लेकिन डी कॉक ने इस बीच डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। डी कॉक ने अपने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ दिया। अब वह साउथ अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 18 शतक पूरा करने के रिकॉर्ड में डीविलियर्स से आगे हो गए हैं।
कम पारियों में 18 शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी
पारी खिलाड़ी
97 बाबार आजम
102 हासिम अमला
115 डेविड वार्नर
119 विराट कोहली
146 क्विंटन डी कॉक
159 एबी डिविलियर्स


खेल


























