जबलपुर। रेलवे ने ट्रेनों की भीड़ से राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं, ताकि यात्रियों को वेटिंग टिकट की बजाए कंफर्म टिकट मिले। ये ट्रेनें जबलपुर से भी चल रही हैं, लेकिन इन्हें जुलाई तक ही चलाने की स्वीकृति थी, जो अब बढ़ा दी गई है। यह स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी। पमरे ने गर्मियों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं में विस्तार कर दिया है। अब यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित अवधि में भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण का लाभ ले सकेंगे।
पमरे के अनुसार जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो कि पूर्व तक 28 जून तक संचालित की जा रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 5 जुलाई से 27 दिसंबर तक कर दिया गया है। इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 29 जून की जगह 6 जुलाई से 28 दिसंबर तक चलेगी।
जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल 30 जून की जगह अब अब दिनांक 7 जुलाई से 29 दिसंबर तक पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल अब 8 जुलाई से 30 दिसंबर तक चलेगी। रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल 27 जून तक अधिसूचित थी जो अब 4 जुलाई से 26 दिसंबर, सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल 28 जून 5 जुलाई से 27 दिसंबर तक चलेगी।
जबलपुर-मदुरई साप्ताहिक स्पेशल 25 जुलाई की जगह अब 1 अगस्त से 26 दिसंबर तक, मदुरई-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 27 जुलाई से 3 अगस्त से 28 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल, 28 जुलाई की जगह अब 4 अगस्त से 29 दिसंबर तक, सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल,29 जुलाई की जगह अब 5 अगस्त से 30 दिसंबर तक चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 28 दिसंबर तक चलेगी
जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल 7 जुलाई से 29 दिसंबर तक
जबलपुर-मदुरई साप्ताहिक स्पेशल अब 1 अगस्त से 26 दिसंबर तक
यह खबर आपको कैसी लगी?


मध्यप्रदेश



























