वाराणसी: 700 करोड़ की लागत और 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का कार्य पूरा हो चुका है। इस भव्य कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आएंगे। इसी के साथ लोकार्पण और पीएम के आने की तैयारी जोरों से चल रही है। बता दें कि पूरी जगह को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। आस-पास के घरों को एक रंग में रंगा गया है। सड़कों से लेकर चौराहे तक झालरे लगाई गई हैं, जिससे इस कॉरिडोर की सुंदरता में चार चांद लग गए है।
मंदिर को सजाने के लिए प्राकृतिक फूलों का उपयोग किया गया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता बढ़ाने के लिए फूल और पत्तियों को काटने का काम किया जा रहा है।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को रंग बिरंगे फूलों से सजाने का काम किया जा रहा है। साजावट करने के लिए ताजे फूलों का उपयोग हो रहा है।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सोभा बढ़ाने के लिए छोटे- छोटे घंटिया बनाई बनाई जा रही है। जिनको फूलों की माला में पिरोकर सजाने का काम किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए काशी के सात लाख घरों में लड्डू बांटने की तैयारी है। इसे बनाने में 14 हजार किलो बेसन, 7 हजार किलो चीनी और सात हजार किलो घी का इंतजाम किया गया है। लड्डू बनाने के लिए 600 लोग दिन रात काम कर रहे है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























