रायपुर: मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है और मानसून की सक्रियता के चलते बुधवार 11 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बादल छाने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगा। मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप-छांव लगा रहा। दोपहर बाद हालांकि मौसम में बदलाव हुआ। सोमवार की तुलना में मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान में गिरावट भी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव की वजह से मौसम भी खुशनुमा हुआ।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























