देश में खेती कानून को लेकर लगातार किसानों द्वारा अंदोलन किया जा रहा है। किसानों के इस अंदोलन को अब भारत के कई खिलाड़ियों ने अपना समर्थन दिया है। इस अंदोलन को भारत के बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी समर्थन दिया है। विजेंदर सिंह ने किसानों के बीच पहुंच कर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि वह कानून को वापस लें नहीं तो वह अपना खेल रत्न वापिस कर देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजेंद्र सिंह किसानों का साथ देने के लिए अंदोलन में पहुंचे। इस दौरान किसानो के बीच में विजेंद्र सिंह ने लोगों के सामने कहा कि अगर सरकार इस काले कानून को वापिस नहीं लेती है तो मैं खेल का सबसे बड़ा अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न वापिस कर दूंगा।

गौर हो कि जब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस कानून को लेकर अभिनेता दिलजीत सिंह दोसांझ से विवाद चल रहा था तब भी विजेंदर सिंह ने कंगना को जवाब देते हुए कहा था कि गलत पंगा ले लिया बहन। इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए कहा था कि क्या तू भी शिवसेना बनाएगा भाई? विजेंदर ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि वह पहले से बनी हुई है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खेल



























