नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के वायदा भाव में सोमवार को काफी तेजी का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:18 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट (Gold Price) 318 रुपये यानी 0.67 फीसद चढ़कर 47,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अगस्त, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 342 रुपये यानी 0.71 फीसद चढ़कर 48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। शुक्रवार को इस साल के अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का रेट (Gold Rate) 48,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market)
MCX पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत (Silver Price) 879 रुपये यानी 1.24 फीसद की तेजी के साथ 71,964 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बीते शुक्रवार को जुलाई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 71,085 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 861 रुपये यानी 1.19 फीसद की तेजी के साथ 73,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 72,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
वैश्विक बाजार में सोने का रेट (Gold Price in Futures Market)
ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 16.20 डॉलर यानी 0.88 फीसद की तेजी के साथ 1,854.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने का मूल्य 10.05 डॉलर यानी 0.55 फीसद की तेजी के साथ 1,853.48 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत (Silver Price in International Market)
कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.43 डॉलर यानी 1.57 फीसद के साथ 27.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.24 डॉलर यानी 0.88 फीसद की तेजी के साथ 27.66 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खेल



























