‘तुम्बाड 2’ के मेकर्स ने आखिरकार इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यह मच-अवेटेड सीक्वल 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगा, जिससे फैंस को अब फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करने की एक तय तारीख मिल गई है। यह खुलासा हफ्तों के सस्पेंस के बाद हुआ है, जिसमें टीम मोशन पोस्टर और फिल्म की वापसी से जुड़े छोटे अपडेट्स के जरिए दर्शकों को एक्साइटेड कर रही थी। यह घोषणा साल 2024 में ‘तुम्बाड’ के दोबारा रिलीज होने और बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद की गई है, जिसने एक बार फिर इस फिल्म को चर्चा में ला दिया था।
👹 बड़े स्केल पर फिर लौटेगी लोक कथाओं पर आधारित हॉरर दुनिया
‘तुम्बाड’ के साथ सोहम शाह ने भारतीय सिनेमा में लोक कथाओं (Folklore) पर आधारित हॉरर फिल्मों के लिए एक अलग जगह बनाई थी और पिछले कुछ सालों में इस फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। अब ‘तुम्बाड 2’ के साथ मेकर्स उस दुनिया को और आगे ले जाने की तैयारी में हैं, जहां फिल्म की कहानी और स्केल को बड़ा बनाया जाएगा, लेकिन साथ ही वही रहस्यमयी माहौल बरकरार रखा जाएगा जिसने पहली फिल्म को इतना खास बनाया था।
https://www.instagram.com/p/DXtfNcXgpcY/?igsh=NXZrYXByZzVvN3cz
🗣️ ‘कहानी की नई परतों को टटोलेंगे’- सोहम शाह
सीक्वल के बारे में बात करते हुए सोहम शाह ने कहा, “‘तुम्बाड’ हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रही है और ‘तुम्बाड 2’ के साथ हमारा मकसद उस दुनिया को और भी गहराई और विस्तार के साथ आगे ले जाना है। हम उसी पौराणिक कथा और माहौल को और बड़ा बना रहे हैं जिससे दर्शक जुड़े थे, साथ ही कहानी की नई परतों को भी टटोला जा रहा है। यह कुछ ऐसा होगा जो अपनी आत्मा में तो जाना-पहचाना लगेगा, लेकिन इसके सामने आने का तरीका बिल्कुल नया होगा।”
🎥 ‘दर्शकों को मिलेगा एक नया और जादुई अनुभव’- आदेश प्रसाद
डायरेक्टर आदेश प्रसाद ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “इस कहानी को आगे ले जाना रोमांचक भी रहा और चुनौतीपूर्ण भी, खासकर इसलिए क्योंकि पहली फिल्म की अपनी एक बहुत मजबूत पहचान है। हमारा पूरा ध्यान उसकी आत्मा को बचाए रखने पर रहा है, साथ ही हम कहानी और विजुअल की दुनिया को और भी आगे ले जा रहे हैं। हम कुछ ऐसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो अपनी जड़ों से तो जुड़ा हो, लेकिन साथ ही दर्शकों को एक नया और जादुई अनुभव भी दे।” वहीं पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा, “’तुम्बाड 2′ को एक और भी बड़े सिनेमाई अनुभव के तौर पर देखा जा रहा है। यह फिल्म उस तरह की शानदार कहानी का उदाहरण है जिसे पेन स्टूडियोज दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
🤝 पेन स्टूडियोज और सोहम शाह फिल्म्स का दमदार कोलैबोरेशन
‘तुम्बाड 2’ का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं और इसका नेतृत्व एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह अपने बैनर ‘सोहम शाह फिल्म्स’ के तहत कर रहे हैं। उनके साथ दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा की कंपनी ‘पेन स्टूडियोज’ भी जुड़ी है, जिसने ‘RRR’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर समेत 3000 से ज्यादा फिल्मों पर काम किया है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन ‘पेन मरुधर’ द्वारा किया जाएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन



























