मुंबई (अनिल बेदाग): ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब इंडस्ट्री की निगाहें रणवीर सिंह की अगली मेगा फिल्म ‘प्रलय’ पर टिक गई हैं और ताज़ा अपडेट फैंस के लिए किसी राहत से कम नहीं है। जहां कुछ रिपोर्ट्स में निर्देशक जय मेहता और रणवीर के बीच कथित “क्रिएटिव मतभेद” की बातें सामने आई थीं, वहीं प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।
🧟♂️ 300 करोड़ का बजट और अगस्त 2026 से शूटिंग शुरू
बताया जा रहा है कि ‘प्रलय’ पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है और अगस्त 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है। करीब 300 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बन रही यह फिल्म हिंदी सिनेमा के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। पोस्ट-एपोकैलिप्टिक और डिस्टोपियन दुनिया में सेट यह ज़ॉम्बी थ्रिलर दर्शकों को एक बिल्कुल नया सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
✨ दमदार वीएफएक्स और भव्य स्केल के साथ नई शुरुआत
फिल्म का निर्माण हंसल मेहता की ‘ट्रू स्टोरी फिल्म्स’, रणवीर की ‘मा कसम फिल्म्स’ और ‘अप्लास एंटरटेनमेंट’ मिलकर कर रहे हैं। दमदार वीएफएक्स, भव्य स्केल और रणवीर के नए अवतार के साथ ‘प्रलय’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा में ज़ॉम्बी जॉनर की नई शुरुआत बनने की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन



























