मुंबई (अनिल बेदाग): भारत के लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज़ ‘लुक्खे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जो रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का एक अनोखा संगम पेश करता है। मुंबई में एक भव्य इवेंट के दौरान लॉन्च हुए इस ट्रेलर ने दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक दी, जहां म्यूजिक सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पहचान और बदले का हथियार बन जाता है।
📅 8 मई को होगी रिलीज, रैपर किंग कर रहे हैं एक्टिंग डेब्यू
निर्देशक हिमांक गौर के निर्देशन में बनी यह म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज़ आठ एपिसोड्स में 8 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। इस शो में राशि खन्ना, किंग (अपने एक्टिंग डेब्यू में), पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सरन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
🎤 रैप बैटल, अपराध और इमोशनल टकराव की कहानी
इस सीरीज़ की कहानी ‘एमसी बदनाम’ (किंग) और ‘एमसी ओजी’ के बीच रैप बैटल, अपराध और इमोशनल टकराव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्यार, संघर्ष और मोक्ष की परतें भी जुड़ती जाती हैं।
💬 रिश्तों, संघर्ष और पहचान की है यह गहरी कहानी
निर्देशक हिमांक गौर कहते हैं, “‘लुक्खे’ एक ऐसी दुनिया है जो शोर, भावनाओं और तनाव से भरी है, जहां हर किरदार संगीत के जरिए अपनी कहानी कहता है।” वहीं राशि खन्ना ने कहा, “गुरबानी का किरदार मेरे लिए बेहद निजी और भावनात्मक रहा, उसकी ताकत उसकी कहानी से आती है।” अपने डेब्यू को लेकर किंग ने साझा किया, “एमसी बदनाम की भूख और सुने जाने की चाह मुझे खुद से जोड़ती है।” ‘लुक्खे’ का ट्रेलर यह साफ कर देता है कि यह सीरीज़ सिर्फ रैप नहीं, बल्कि रिश्तों, संघर्ष और पहचान की एक गहरी कहानी है—जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दम रखती है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन



























