मुंबई (अनिल बेदाग): टीवी और डिजिटल दुनिया में अपनी भावुक और प्रभावशाली अदायगी से पहचान बना चुकी अभिनेत्री नंदिनी ठाकुर अब एक बिल्कुल नए और चौंकाने वाले अंदाज में दर्शकों के सामने आई हैं। कुकू टीवी की नई वर्टिकल ड्रामा सीरीज ‘Wife Between Us’ में नंदिनी ने ‘निशा’ का ऐसा किरदार निभाया है, जो प्यार, जुनून, परिवार और लालच के बीच झूलती एक बेहद जटिल शख्सियत बनकर उभरता है।
💔 दौलत, रिश्ते और राज: ‘निशा’ के किरदार में हैं कई परतें
सीरीज में निशा अपने भाई के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। वह चाहती है कि उसके भाई की शादी मनीषा से हो जाए, लेकिन इस रिश्ते के पीछे सिर्फ भावनाएं नहीं बल्कि दौलत और स्टेटस की सोच भी छिपी हुई है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रिश्तों के पीछे छिपे राज, भावनात्मक टकराव और चालाकियां दर्शकों को बांधे रखते हैं। नंदिनी ठाकुर ने अपने तीखे एक्सप्रेशंस, इमोशनल इंटेंसिटी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से ‘निशा’ को सिर्फ एक नेगेटिव किरदार नहीं रहने दिया, बल्कि उसे ऐसा चेहरा दिया है जिसे दर्शक नफरत करते हुए भी नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।
🗣️ अपने नेगेटिव किरदार पर बोलीं नंदिनी- ‘रोमांचक था सफर’
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए नंदिनी कहती हैं, “निशा बेहद इमोशनल और अपने परिवार को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है। मुझे इस किरदार की सबसे खास बात उसकी लेयर्ड पर्सनैलिटी लगी। वह नेगेटिव जरूर है, लेकिन उसकी हर हरकत उसके परिवार के लिए प्यार और वफादारी से निकलती है। ऐसा किरदार निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ बेहद रोमांचक भी था।”
📱 वर्टिकल ड्रामा फॉर्मेट में छा गईं नंदिनी ठाकुर
आज के युवा दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे वर्टिकल ड्रामा फॉर्मेट में ‘Wife Between Us’ एक और दिलचस्प और रिश्तों से भरी कहानी लेकर आया है। वहीं, नंदिनी ठाकुर का यह नया अवतार यह साबित करता है कि वह सिर्फ पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर बार कुछ नया और असरदार करने का साहस रखती हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन





























