आईसीसी द्वारा अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2020 टूर्नामेंट रद्द करने के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रास्ता साफ हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में मीटिंग कर आईपीएल शेड्यूल पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आइपीएल 2020 के लिए भारत सरकार से अनुमित लेने पर विचार कर रहा है।
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बृजेश पटेल ने कहा, आने वाले 7-10 दिनों के अंदर गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी जिसमें आईपीएल के शेड्यूलिंग पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान हम ऑप्रेशनल पहलू को भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि सितंबर तक भारत में कोरोना वायरस की स्थिति पर नजर रखी जाएगी जिसके बाद ये फैसला लिया जाएगा कि आईपीएल भारत में होगा या यूएई में। हमें सरकार की अनुमति लेनी होगी, क्योंकि यह टूर्नामेंट के लिए अनिवार्य है।
मार्च में आईपीएल के रद्द होने के बाद से ही बीसीसीआई इस टूर्नामेंट को करवाने के लिए कड़े प्रयास कर रहा है। हालांकि बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि टी20 विश्व कप के फैसले के बाद ही आगे का प्लान तैयार किया जाएगा। अब टी20 विश्व कप रद्द होने के बाद बीसीसीआइ आइपीएल करवाने के लिए सिंतबर-नवंबर की विंडो की तरफ देख रहा है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खेल



























