पलामूः बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा शनिवार को पलामू में रोड शो किया. जया प्रदा मेदिनीनगर निगम क्षेत्र से मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में रोड शो करने पहुंचीं. इस दौरान काफी संख्या में उन्हें देखने के लिए लोग जमा हुए. बता दें कि अरुणा शंकर भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी हैं.
पलामू के मेदिनीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने कहा कि झारखंड काफी अच्छा है राज्य का पूरा विकास होना चाहिए. झारखंड की धरती को वह नमन करती हैं. जया प्रदा ने कहा कि संघर्ष विकास और संकल्प के साथ जो कहानीयां लिखी है उसे साबित करने के लिए, सपनों को साकार करने के लिए यह चुनाव बहुत ही अहम है. जया प्रदा ने लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने की अपील की.
दरअसल जया प्रदा रांची से सीधे पलामू के मेदिनीनगर पहुंची थीं. नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर से उन्होंने रोड शो की शुरूआत की. चैनपुर से निकलकर उनका रोड शो मेदिनीनगर के शहरी इलाकों में पहुंचा और पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया. इस रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी शामिल रहे. इस रोड शो में मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर भी शामिल रहीं. साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी उमड़े. इसके अलावा आम लोग भी जया प्रदा को देखने के लिए उमड़ पड़े. भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में जया प्रदा ने रोड शो किया है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में पलामू में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी कार्यक्रम कर चुके हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया है.यह खबर आपको कैसी लगी?


झारखण्ड

















