मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से बीते सितंबर महीने में आयोजित की गई 10वीं और दक्षिण/उच्च कक्षाओं यानी ओपन स्कूल री-अपीयर और ओपन स्कूल ब्लॉक-2 की परीक्षाओं का परिणाम बुधवार दोपहर बाद आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है. बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद अब सभी संबंधित परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स www.pseb.ac.in और www.indiaresults.com पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए संबंधित वेबसाइट पर अपना रोल नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें, ताकि वे घर बैठे ही अपना ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकें.
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब




























