मुंबई (अनिल बेदाग): लंदन के ऐतिहासिक ऑल इंग्लैंड क्लब (All England Club) में आयोजित विंबलडन 2026 पुरुष एकल फाइनल मुकाबला सिर्फ विश्वस्तरीय टेनिस के रोमांच का गवाह ही नहीं बना, बल्कि यह ग्लोबल स्टार पावर का भी एक शानदार नजारा साबित हुआ। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और अंतरराष्ट्रीय आइकन उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इस प्रतिष्ठित आयोजन में अपनी भव्य मौजूदगी दर्ज कराकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज़्वेरेव के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद लेने के साथ-साथ, वहां उनकी हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन (Tom Hiddleston) से हुई आत्मीय मुलाकात भी इस समय चर्चा का मुख्य विषय बन गई है।
हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन से हुई खास मुलाकात
उर्वशी रौतेला ने हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन के बेहद लोकप्रिय और प्रतिष्ठित ‘लोकी’ (Loki) किरदार सहित ‘द नाइट मैनेजर’, ‘क्रिमसन पीक’ और उनके तमाम थिएटर कार्यों की जमकर सराहना की। मुलाकात के बाद उर्वशी ने साझा किया कि टॉम हिडलस्टन की गजब की विनम्रता, उनकी रचनात्मक सोच (Creative Vision) और अपने काम के प्रति उनका समर्पण भाव उन्हें अंदर तक बहुत प्रभावित कर गया।
खेल, संस्कृति और सिनेमा का अद्भुत संगम
उर्वशी के अनुसार, विंबलडन का यह खास दिन खेल, संस्कृति और सिनेमा के एक अद्भुत संगम का प्रतीक रहा। प्रतिष्ठित विंबलडन के मैदान पर उनकी यह दूसरी उपस्थिति इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि भारतीय प्रतिभाएं अब वैश्विक मंचों पर लगातार अपनी एक मजबूत और प्रभावशाली पहचान दर्ज करा रही हैं। यह शानदार अनुभव निश्चित तौर पर उर्वशी रौतेला की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का एक और बेहद यादगार अध्याय बन गया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन




























