मुंबई (अनिल बेदाग): त्वचा, बाल और एस्थेटिक उपचारों (Aesthetic Treatments) के लिए सही और प्रमाणित विशेषज्ञ तक पहुंच अब पहले से कहीं अधिक आसान होने जा रही है। मुंबई स्थित आकार मेडिकल टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने ‘XELIX’ (ज़ेलिक्स) नामक देश का पहला ऐसा इनोवेटिव प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो मरीजों को सीधे पूरे भारत के प्रमाणित डर्मेटोलॉजिस्ट, ट्राइकोलॉजिस्ट, प्लास्टिक सर्जन और एस्थेटिक विशेषज्ञों से जोड़ता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए मरीज आसानी से अपने शहर में योग्य डॉक्टर खोजकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट (Online Appointment) भी बुक कर सकेंगे।
‘एस्थेटिक उपचारों के लिए प्रमाणित विशेषज्ञ ही चुनें’
इस प्लेटफॉर्म की जरूरत और अहमियत पर बात करते हुए प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय नागदेव ने कहा, “एस्थेटिक उपचार भी मेडिकल उपचार की श्रेणी में आते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा योग्य और प्रशिक्षित डॉक्टरों से ही कराना चाहिए। XELIX मरीजों को सुरक्षित और पूरी तरह से वैज्ञानिक तरीके से इलाज देने वाले प्रमाणित विशेषज्ञों तक पहुंचाने का काम करेगा।”
भ्रामक विज्ञापनों से बचाएगा XELIX प्लेटफॉर्म
जाने-माने प्लास्टिक सर्जन डॉ. वी. एस. राठौड़ ने मौजूदा दौर की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, “आजकल एस्थेटिक उपचारों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सही डॉक्टर चुनना आम लोगों के लिए आसान नहीं रह गया है। सोशल मीडिया और भ्रामक विज्ञापनों की वजह से कई बार लोग भ्रमित हो जाते हैं और गलत जगह पहुंच जाते हैं। ऐसे में XELIX मरीजों को सीधे योग्य त्वचा रोग विशेषज्ञों, प्लास्टिक सर्जनों और एस्थेटिक विशेषज्ञों से जोड़ने का एक विश्वसनीय और पारदर्शी माध्यम बनेगा।”
मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों के लिए भी है वरदान
आकार मेडिकल टेक्नोलॉजीज़ के सीईओ एवं डायरेक्टर डॉ. राहुल सावाखांडे ने इस प्लेटफॉर्म के विजन को साझा करते हुए कहा, “XELIX केवल मरीजों के लिए ही सुविधा नहीं है, बल्कि यह त्वचा रोग विशेषज्ञों के लिए भी एक बेहद मजबूत डिजिटल नेटवर्क है। यह प्लेटफॉर्म डॉक्टरों को आधुनिक तकनीक, एडवांस प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतर पहचान उपलब्ध कराएगा, जिससे पूरी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूती मिलेगी।”
यह खबर आपको कैसी लगी?


महाराष्ट्र




























