वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी को जहर दिए जाने के मामले में रूस की निंदा करने से इन्कार किया है। बकौल ट्रंप, उन्होंने अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं देखा है। इस बीच यूरोपीय यूनियन के प्रमुख के तौर पर जर्मनी ने संकेत दिए हैं कि वो रूस पर प्रतिबंध लगा सकता है। हाल ही में जर्मनी ने खुलासा किया था कि नवलनी को हाईग्रेड मिलिट्री नर्व एजेंट नोविचोक दी गई थी।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे नहीं पता वास्तव में क्या हुआ था। मुझे लगता है यह दुखद है, भयावह है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। अभी हमारे पास कोई साक्ष्य नहीं है, लेकिन मैं इसे देखूंगा। यह बड़ा दिलचस्प है कि हर कोई हमेशा रूस का नाम लेता है। मुझे लगता है कि अभी चीन एक ऐसा देश है, जिसके बारे में आपको ज्यादा बात करनी चाहिए। चीन दुनिया के लिए रूस से बड़ा खतरा है।’



विदेश




















