यह खबर आपको कैसी लगी?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कालेज रायपुर में कोरोना टेस्ट पर शोध करने की तैयारी है। इसके लिए मेडिकल कालेज ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। बता दें कि अभी तक कोविड जांच आरटीपीसीआर, रेपिट एंटीजन टेस्ट और ट्रूनाट से जांच प्रक्रिया चल रही है। नए टेस्ट में लार व यूरिन से भी कोरेाना के जांच भी की जा सकती है। लेकिन इसपर शोध के बाद ही परिणाम आने के बाद कुछ हो सकता है। मेडिकल कालेज ने इस दिशा में प्रयास चल रहा है।
आइसीएमआर की मंजूरी के बाद ही इसपर कोई काम हो पाएगा। बता दें राजधानी समेत कोरोना के मामले कम हुए हैं। सोमवार को प्रदेश में 90 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बलौदाबाजार में सर्वाधिक 10, कांकेर, जशपुर, बस्तर में आठ-आठ, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद में पांच-पांच, रायपुर में छह, दुर्ग में सात समेत अन्य जिलों में मरीज मिले हैं। बालोद, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोंडागांव, सुकमा में मरीजाें की संख्या शून्य रही। राज्य में 27 हजार 929 सैंपल जांचे गए हैं।
पाजिटिविटी दर 0.3 दर्ज की गई है। टीकाकरण की बात करें तो प्रदेश के 1,027 केंद्रों में 25,902 टीकाकरण किया गया है। वहीं राजधानी के 45 केंद्रों में 3,105 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इधर राज्य ने साढ़े बारह लाख टीकाकरण का डाटा केंद्र को कोविन पोर्टल में अपलोड करने के लिए भेजा है। लेकिन अब तक डाटा अपडेट नहीं हुआ है। बता दें कि पहले सीटी टीका पोर्टल के माध्यम से पंजीयन के बाद वैक्सीन लगता था। बाद में युवाओं के लिए भी केंद्र द्वारा कोविन पाेर्टल से पंजीयन कराने के बाद वैक्सीन लगाने की व्यवस्था के बाद पहले का डाटा कोविन में नहीं आ पाया था। इससे कोविन में दूसरे टीके के लिए पंजीयन कराने पर पहले टीके की जानकारी नहीं दिख रही है।


देश



























