नई दिल्ली. WhatsApp भारत का सबसे पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप है, जिसका उपयोग सरकार के साथ प्राइवेट संस्थान करते हैं। इससे लोगों को जानकारी एक्सेस करने में आसानी होती है। हालांकि इस तरह की सर्विस अभी तक रेलवे से नही मिलती थी। लेकिन अब भारतीय रेलवे से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन मोड से WhatsApp पर एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर को Railofy के नए फीचर का सहारा लेना होगा। यह फीचर रियर टाइम पीएनआर स्टेट्स और ट्रेन यात्रा की जानकारी यात्री WhatsApp पर उपलब्ध कराएगा। साथ ही यात्रा में लगने वाले समय, पीएनआर स्टेट्स, ट्रेन लेट होने, स्टेशन अलर्ट जैसी जानकारी उलब्ध कराएगा।
मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं
अभी तक यात्रियों को ट्रेन की हर जानकारी के लिए अलग-अलग वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन Railofy के नए फीचर में आपको ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी। इस सर्विस की मदद से यूजर WhatsApp पर पीएनआर स्टेटस समेत हर एक रेगुलर अपडेट की जानकारी ले सकेंगे। वही अपकमिंग स्टेशन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बता दें कि हर माह 60 लाख पैसेंजर google पर IRCTC से ट्रेन के स्टेशन की जानकारी सर्च करते हैं।
ये है इसका पूरा प्रोसेस
यह खबर आपको कैसी लगी?


टेक्नोलॉजी



























