भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सोमवार को भिलाई आकर पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में भगवान शंकर का दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर बोल बम कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए उन्होंने भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भगवान शंकर सभी का कल्याण करते हैं, उसी प्रकार से छत्तीसगढ़ वासियों का भी भला करेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























