यह खबर आपको कैसी लगी?
रायपुर: छत्तीसगढ़ के डा. महादेव प्रसाद पांडेय, नालंदा परिसर में गुरुवार से 24 घंटे खुलेगी। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं प्रथम आओ, प्रथम प्रवेश पाओ और वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके सदस्यों को प्राथमिकता पर अधिकतम 375 पंजीकृत सदस्यों को प्रति पाली प्रवेश दिया जाएगा। नालंदा परिसर के प्रभारी मंजूला जैन ने बताया कि तीन पाली में संचालित होगा। इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि अभी दो पाली में संचालित हो रहा था। अब तीन पाली में संचालित होगा, जो 24 घंटे खुली रहेगी।
उल्लेखनीय है कि नालंदा परिसर 2500 से अधिक लोग पंजीकृत है। यहां प्रतियोगिता परीक्षा समेत कई तरह के विषय 50 हजार से अधिक पुस्तकें है। फिलहाल कोविड महामारी को देखते हुए यहां 50 फीसद युवाओं को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए प्रथम आओ, प्रथम प्रवेश पाओ फार्मूला अपनाया है। वहीं नालंदा परिसर बैठने की क्षमता 700 सीटें है।
इस समय में होगा संचालित
-
- प्रथम पाली – सुबह छह से दोपहर दो बजे तक – 375 सदस्य
-
- द्वितीय पाली- दोपहर 2.30 से रात 10 बजे तक – 375 सदस्य
-
- तृतीय पाली – रात 10 से सुबह छह बजे तक – 375 सदस्य
इस तरह के दिशा-निर्देश का करना होगा पालन
-
- – किसी भी सदस्य को प्रथम, द्वितीय दोनों पाली में से, सिर्फ एक पाली में और तृतीय पाली में किसी भी सदस्य को प्रतिदिन प्रवेश दिया जाएगा।
-
- – प्रत्येक सदस्य आइडी अनिवार्य रूप से साथ रखें।
-
- – प्रत्येक सदस्य मास्क लगाकर आवें और स्वयं का सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से रखें।
-
- – लाइब्रेरी में सिर्फ सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा, अन्य लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-
- – लाइब्रेरी परिसर में शारीरिक दूरी एवं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
-
- – संस्था में उपस्थित व्यक्ति खांसते-छींकते समय टिशु पेपर, रूमाल, मुड़ी हुई कोहना का अनिवार्यत: उपयोग करेंगे।
-
- – सदस्यों को आपस में लैपटाप, नोटबुक, पाठ्य सामग्रियों का आदान-प्रदान करने की अनुमति नहीं होगी।
-
- – थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाए जाने या कोरोना से संबंधित कोई सामान्य या विशेष लक्षण पाए जाने पर संस्थान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-
- – संस्थान में पान, गुटखा, तम्बाकू इत्यादि का उपयोग कर सार्वजनिक स्थान पर थूकना प्रतिबंधित है।
-
- – इन सभी शर्तों के अतिरिक्त कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए आदेशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा।
-
- – प्रतिदिन दोपहर दो से 2:30 बजे तक लाइब्रेरी मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगी।
- – प्रतिदिन तृतीय पाली को 15 मिनट पूर्व खाली कर नए सिरे से नए दिन के अनुसार पुन: सुबह छह बजे से नवीन प्रवेश लेना होगा।


देश



























