खंडवा। चुने हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ जनता को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करवाएं। खंडवा महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में बिना भेदभाव के सभी वार्डों में विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता को लेकर भी उनके मार्गदर्शन में नवाचार कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है।
🏗️ 258 करोड़ की सबसे बड़ी सीवरेज परियोजना का काम जारी
खंडवा नगर निगम के इतिहास में पहली बार खंडवा स्वच्छता में नंबर वन बने, इस हेतु महापौर के सफल प्रयासों से निगम इतिहास की पहली सबसे बड़ी योजना 258 करोड़ रुपए की सीवरेज परियोजना की स्वीकृति प्राप्त होकर टेंडर होने के पश्चात कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इस निर्माण का कार्य व्यवस्थित हो, इस हेतु महापौर के साथ ही निगम प्रशासन की भी निर्माण कार्य पर नजर है और समीक्षा बैठक के माध्यम से कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
📊 प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट: 12 हजार मीटर पाइपलाइन बिछी
सीवरेज प्रोजेक्ट (डिस्ट्रिक्ट-2) का कार्य प्रतिदिन चल रहा है। जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में कुल 473 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। इसमें 160 मिमी पीवीसी पाइप 15 मीटर, 135 मिमी डीडब्ल्यूसी पाइप 90.9 मीटर, 225 मिमी आरसीसी पाइप 358 मीटर तथा 600 मिमी आरसीसी पाइप 10 मीटर शामिल हैं। निर्माण कार्य के तहत 12 मैनहोल और 20 हाउस चैंबर भी बनाए गए। अब तक परियोजना के अंतर्गत कुल 12,000 रनिंग मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। वहीं, 492 मैनहोल और 167 हाउस चैंबर का निर्माण पूरा हो चुका है।
📍 इन वार्डों में तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
सीवरेज परियोजना के तहत वार्ड क्रमांक 35, 36, 49 और 50 में कार्य चल रहा है। हाउस सर्विस कनेक्शन (एचएससी) का कार्य वार्ड 36 के क्षेत्र में किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य वार्ड 36 (अहमद नगर, गुलशन नगर, बापू नगर), वार्ड 35 (तिलक नगर), वार्ड 50 (आनंद नगर, मुंडी रोड) तथा वार्ड 49 (सेठी नगर-1) में चल रहा है। निगम आयुक्त प्रियंका राजावत का कहना है कि सीवरेज प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और जल निकासी की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।
👨💼 महापौर ने ली समीक्षा बैठक, गुणवत्ता के दिए निर्देश
सीवरेज परियोजना की चल रही कार्य योजना को लेकर महापौर कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। निर्माण कंपनी ‘दिनेश चंद्र आर अग्रवाल प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल पटेल, प्रीतेश शाह एवं निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्य पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में हो ताकि इसका लाभ खंडवा वासियों को मिल सके। बैठक में महापौर अमृता अमर यादव, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, वरुण भावरे, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय और उद्यान प्रभारी मनीष झीले उपस्थित थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























