- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
- खंडवा:खंडवा: 258 करोड़ की सीवरेज परियोजना का काम तेज, शहर को मिलेगी स्वच्छता की सौगात
- खंडवा:खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर छापा, भारी मात्रा में पशु अवशेष और चर्बी जब्त
- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
- खंडवा:खंडवा: 258 करोड़ की सीवरेज परियोजना का काम तेज, शहर को मिलेगी स्वच्छता की सौगात
- खंडवा:खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर छापा, भारी मात्रा में पशु अवशेष और चर्बी जब्त
Month: October 2023
एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा में जोरदार धमाके, एक की मौत, 36 घायल
एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में कई जोरदार धमाके होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक सूबे के कोच्चि में कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में सभा के दौरान जोरदार धमाका हुआ है।मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 35 घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कन्वेंशन सेंटर यहोवा की प्रार्थना चल रही थी। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि धमाके किन वजहों से हुए है इसका अबतक स्पष्ट कारण सामने […]
उज्जैन में कहां- कितने प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, ये तस्वीर 2 नवंबर को होगी साफ
हालांकि सरकार बनने के बाद कुछ निर्वाचित प्रत्याशियों के दल बदलने से कांग्रेस की सरकार गिरी और भाजपा की दोबारा उठ खड़ी हुई थी। ऐसा इस बार न हो, इसके लिए दोनों दलों ने प्रत्याशियों का चयन काफी सोच-विचार के बाद किया है। दोनों प्रमुख दलों ने कुछ पुराने चेहरों के साथ नए चेहरे चुनाव मैदान में उतारे हैं। इस बार के चुनाव में 78 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 9 के पर्चे निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे में अब चुनावी मैदान पर 69 प्रत्याशी मुकाबले के लिए रह गए हैं। विधानसभावार जानिये अभी कहां, कितने […]
मुंबई की पहचान रही काली पीली टैक्सी अब सड़कों पर नहीं दिखेगी, 60 साल में बन गई थी पद्मिनी की अलग पहचान
मुंबई की सड़कों की शान काली पीली टैक्सी के लिए यह रविवार आखिरी दिन होने वाला है। बॉलीवुड की जिस फिल्म में मुंबई का जिक्र हो, वहां काली-पीली रंग से रंगी हुई फीएट की कार प्रीमियर पद्मिनी न नजर आए, ऐसा हो नहीं सकता है। मुंबई के रेलवे स्टेशनों के पास खड़ी, सड़कों पर नजर आने वाली इन टैक्सियों को मुंबई की शान कहते हैं, पर अब ये कभी नजर नहीं आएंगी। आखिरी बार पद्मिनी कार का रजिस्ट्रेशन 2003 में हुआ था। इसे अब रिन्यू नहीं कराया जा सकेगा। सोमवार से सड़क पर नहीं नजर आएगी पद्मिनी महाराष्ट्र के परिवहन […]
इंदौर में ओवैसी की पार्टी का प्रत्याशी यासिर गिरफ्तार, जिलाबदर सीमा में लड़ रहा था चुनाव
इंदौर। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के प्रत्याशी यासिर पठान को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित जिलाबदर होने के बाद भी विधानसभा चुनाव लड़ रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध जिलाबदर उल्लंघन का केस दर्ज किया है। हालांकि, उसे थाने से जमानत दे दी गई। यासिर पर सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह खरगोन में दंगे का प्रमुख आरोपित भी है। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, अंजुमन नगर खरगोन निवासी 38 वर्षीय यासिर पुत्र मोहम्मद इब्राहिम उर्फ कल्लू को खरगोन पुलिस ने 13 मार्च को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया था। खरगोन के तत्कालीन कलेक्टर […]
करवा चौथ पर क्यों छलनी में देखा जाता है पति का चेहरा, जानिए इसका कारण
इंदौर। सनातन धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। यह व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ने वाले इस व्रत को लेकर विवाहित महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन चंद्रमा को छलनी से देखने की एक विशेष परंपरा है, जिसका लंबे समय से पालन किया जाता रहा है। छलनी से चंद्रमा देखने के बाद पति को भी उसी छलनी से देखा जाता है, लेकिन क्या […]
पुलिस कस्टडी में महिला की हालत बिगड़ने से मौत, 5 पुलिसकर्मी निलंबित, मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश
रीवा। टीआई पर एसआई की गोली मारने की घटना से चर्चाओं आया सिविल लाइन थाना में एक महिला की मौत हो गई है। सिविल लाइन पुलिस ने इस महिला को चोरी की संदेह में हिरासत में लिया था। महिला की मौत होने पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच का आदेश है। वहीं थाने में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है । गत सोमवार दोपहर 12 बजे की महिला को हिरासत में लेने के बावजूद सिविल लाइन पुलिस ने महिला रातभर थाने में रखा। जबकि महिला थाने पचास मीटर की दूरी पर है। ऐसे में पुलिसअधिकारियों […]
कीर्ति की मौत के सात घंटे बाद आरोपी को किया एनकाउंटर, जानें पूरी कहानी
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंजीनियिरंग की छात्रा कीर्ति की मौत के नौ घंटे बाद ही उसकी हत्या करने वाला आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया। इस तरह छात्रा की मौत के सात घंटे के अंदर उसको इंसाफ मिल गया। यह घटना दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुई। लुटेरों ने सिर्फ एक मोबाइल के लिए लड़की को मार डाला था। पुलिस 27 अक्तूबर की रात से ही उसकी खोज कर रही थी। वारदात में शामिल रहा उसका साथी बलवीर 28 अक्तूबर की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ था। […]
सारंगपुर में पुलिस की माकड्रिल, प्रदर्शनकारियों को काबू करने के सीखे गुर
सारंगपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सारंगपुर में पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के दौरान वीआईपी आगमन के समय किसी भी हमले और प्रदर्शन से निपटने के लिए सारंगपुर पुलिस ने नगर में विभिन्न स्थलों पर माकड्रिल की। इस दौरान में ट्रेनी सिपाहियों और वीआईपी फ्लीट में रहने वाले सिपाहियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अभ्यास के लिए दोनों की डिफेन्स और अटैकिंग टीम बनाई गयी और हमले और प्रदर्शन से निपटने का रिहर्सल किया गया। जानकारी के मुताबिक, एसडीओपी अरविंद सिंह के निर्देशन में वीईपी फ्लीट पर हमला या अन्य राजनैतिक दलों […]
एटीएम तोड़ने वाले मेवात गैंग ने एक और वारदात कबूली
इंदौर। एटीएम तोड़ने वाले मेवात गैंग ने एक और वारदात कबूली है। गिरफ्तारी के सात दिन पहले हमीरगढ़ में एटीएम तोड़कर 15 लाख रुपये लूटे थे। गिरोह के तीन सदस्यों को तो पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन चार फरार हैं। बाद में दो को और गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा के अनुसार, इंदौर में डकैती डालने से पहले 23 अक्टूबर को फारुख निवासी मुदियाखेड़ा अलवर (राजस्थान), सद्दाम हुसैन निवासी नलेड़ नूह (हरियाणा) और राबिन खान निवासी अलीमेव पलवल (हरियाणा) को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से एटीएम काटने के औजार, छेनी, हथौड़ी, कटर व 11 लाख 35 […]
ग्रेटर नोएडा में करोड़ों रुपये के नकली नोट के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, सरगना फरार
ग्रेटर नोएडा की दनकौर थाना पुलिस ने एक बड़े ही शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह लोग असली नोटों की तरह दिखने वाली कागज की गड्डियों को दिखाकर धोखाधड़ी किया करते थे। आरोपितों के कब्जे से करीब 8 करोड़ 30 लाख रुपए के नकली नोट और दो लाख 34 हजार रुपये के असली नोट बरामद हुए हैं। आरोपितों की पहचान विशाल चौहान और मोबिन खान निवासी दिल्ली और उपेंद्र सिंह निवासी आगरा के रूप में हुई है, जबकि लखनऊ निवासी आरोपितों का सरगना प्रवेश कुमार सिंह उर्फ डीके फरार […]
पीएम ई बसों में टिकटिंग की व्यवस्था मेट्रो कार्ड की तरह, अव्यवस्था पर लगाम लगाएगी सरकार
PM E Buses: दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर जल्द ही बसों में डिजिटल टिकटिंग सिस्टम लागू होने वाला है। यानी दिसंबर के अंत तक डीटीसी और कलस्टर बसों में यात्रा करने वाले यात्री कार्ड से पेमेंट करके टिकट खरीद सकते है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इसे लागू करने से संबंधित तैयारियों को तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक सरकार की इस सुविधा को लागू करने की योजना है। सरकारी बसों में किराये की पारदर्शी प्रणाली के लिए राज्यों को सरकार मदद देने जा रही है। शहरी परिवहन में शामिल अन्य […]
कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक चिंतामणि महाराज ने की घर वापसी, भाजपा से मिला था लोकसभा टिकट का ऑफर
अंबिकापुर: बलरामपुर जिले के सामरी विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने आज भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और संगठन मंत्री पवन साय के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए। इस बार सामरी विधान सभा से टिकट कटने के कारण वे नाराज चल रहे थे, कुछ दिनों पूर्व कुसमी के श्रीकोट में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए थे, कार्यक्रम के बाद दोनों ने साथ बैठकर भोजन किया था। चर्चा के दौरान जब बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें भाजपा में आने का न्योता दिया तो चिंतामणि महाराज ने उनसे सामरी अथवा अंबिकापुर विधानसभा से […]
रतलाम से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
रतलाम। शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क अभियान सोमवार को हिम्मतनगर से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने स्थानीय निवासी हरीसिंह चौहान के यहां भगवान शिवजी का जल अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को स्थानीय महिला ने पानी की समस्या बताई। पारस सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे नगर को दोनों समय जल दूंगा। तत्पश्चात क्षेत्र की बडी संख्या में निवासरत जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि हम आपको ही जिताएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते […]
त्योंथर विधानसभा चुनावी दंगल…त्रिकोणीय मुकाबले में कौन कितना मजबूत, जानिए इस रिपोर्ट में…
रीवा: रीवा जिले का तराई अंचल राजनैतिक रूप से दो विधानसभाओं में बंटी हुआ है। दोनों ही विधानसभा उत्तरप्रदेश की सीमा से सटी हुई हैं। सीमा के जुड़ाव के कारण उत्तरप्रदेश की राजनैतिक आवो हवा से प्रभावित होते हैं जिनमें त्योंथर विधानसभा कुछ ज्यादा। विगत 2018 के चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार श्यामलाल द्विवेदी ने कांग्रेस उम्मीदवार रमाशंकर सिंह पटेल को शिकस्त देते हुए पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन रमाकांत तिवारी की सीट को सरकार रखा था। इस बार त्योंथर विधानसभा के समीकरण कुछ बदले बदले नजर आ रहे हैं। भाजपा ने जहां कांग्रेस के कभी विंध्य क्षेत्र के दिग्गज ब्राह्मण […]
दमोह: पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 4 की मौत, कई गंभीर घायल
दमोह: दमोह जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में फैक्ट्री संचालक भी शामिल है। हादसे के बाद आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि विस्फोट बहुत भीष्ण था जोर की आवाज के साथ धमाका हुआ जिससे लोग सहम गए। जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल इलाके के पास अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। यह पटाखा फैक्ट्री अभय गुप्ता की बताई जा रही है। जहां आज पटाखा बनाने के दौरान […]


शेयर करें







