खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चलाया जा रहा है। प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के माध्यम से बड़ी संख्या में खेत तालाब, अमृत सरोवर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सूखे कुओं को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है।
🏆 जल गंगा संवर्धन अभियान में खंडवा प्रदेश में नंबर-1
जल गंगा संवर्धन अभियान में टॉप 5 जिलों में अभी खंडवा पहले स्थान पर चल रहा है। वहीं, प्रदेश में खरगोन दूसरे, डिंडोरी तीसरे, राजगढ़ चौथे और बालाघाट पांचवें स्थान पर है। इस अभियान में जिलों के बीच जल संरक्षण को लेकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
💰 जल संरक्षण के लिए 6229 करोड़ की लागत से हो रहे 2.43 लाख कार्य
प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस अभियान के तहत जल संरक्षण के 2 लाख 43 हजार से अधिक कार्य कराए जा रहे हैं। इन महत्वपूर्ण जल संरक्षण कार्यों की कुल लागत लगभग 6229 करोड़ रुपये है।
📈 पुराने कार्यों को पूरा करने पर जोर, 1.64 लाख से अधिक कार्य पूर्ण
इस वर्ष के जल गंगा संवर्धन अभियान की खास बात यह है कि पूर्व के कार्यों की पूर्णता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष 19 मार्च से शुरू हुए अभियान के तीसरे चरण में अब तक प्रदेश में कुल 1 लाख 64 हजार से अधिक जल संरक्षण संबंधी कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























