खंडवा। सद्भावना मंच कार्यालय में भगवान बुद्ध की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने भगवान बुद्ध के चरणों में श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश शांति, करुणा, अहिंसा और आत्म-ज्ञान का प्रतीक हैं।
✨ ‘भगवान बुद्ध का रास्ता है दुख निवारण का मार्ग’
उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश हमें स्वयं अपना प्रकाश बनने और प्रेम से नफरत को जीतने का संदेश देते हैं। बुद्ध द्वारा दिखाया गया रास्ता वास्तव में दुख के निवारण का मार्ग है, जो हमें सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर आनंदपाल तोमर, केबी मनसारे और अनूप शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
🙏 सदस्यों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, सद्भावना मार्ग पर चलने का संकल्प
इस अवसर पर पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, सुरेंद्र गीते, केबी मनसारे, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, त्रिलोक चौधरी, पं. प्रशांत व्यास, अनूप शर्मा, अर्जुन बुंदेला, राहुल वाध, निर्मल मंगवानी, सत्येंद्र सोहनी, रजत सोहनी, अशोक पारवानी, नारायण फरकले, विजया द्विवेदी, कमल नागपाल, डॉ. एमएम कुरैशी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सहित अनेक मंच सदस्यों ने भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शब्दों के माध्यम से उन्हें नमन किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























