खंडवा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम, विकासखंड खालवा के एमएसडब्ल्यू कोर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र जगदीश कास्डे एवं छात्रा गायत्री द्वारा ग्राम रिचड़ीखेड़ा में एक सराहनीय पहल की गई। तपती गर्मी को देखते हुए इन्होंने पेड़ों पर सकोरे अर्थात मिट्टी के बर्तन बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की है। इसके साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित किया।
☀️ भीषण गर्मी में पक्षियों को मिली राहत, ग्रामीणों को मिली प्रेरणा
आज के भीषण गर्मी के समय में इंसानों के लिए ही पानी की कमी हो जाती है, ऐसी गर्मी में पंछियों के लिए पानी मिलना और भी कठिन हो जाता है। इस पहल से न केवल पक्षियों को राहत मिली है, बल्कि समाजसेवी ग्रामीणों को एक नई दिशा भी दिखाई है।
💧 जिला समन्वयक की अपील- ‘पंछियों के लिए करें पानी की व्यवस्था’
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने सभी से अपील की है कि आइए, हम भी इस अनुकरणीय कार्य से प्रेरणा लेकर अपने आसपास पंछियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। आपका एक छोटा सा सकोरा कई पंछियों की प्यास बुझा सकता है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























