खंडवा। श्री दादाजी धूनीवाले के नए मंदिर निर्माण के लिए गठित निर्माण समिति की बैठक सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे और पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर निर्माण की आगामी रूपरेखा को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच गहन मंथन किया गया।
💻 अनुभवी ठेकेदारों से की गई वर्चुअली चर्चा
बैठक में दादाजी के नए मंदिर निर्माण के संबंध में मंदिर निर्माण करने वाले अनुभवी ठेकेदारों से वर्चुअली चर्चा की गई। समिति के सदस्यों और अधिकारियों ने निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं और योजनाओं पर ठेकेदारों के साथ विचार-विमर्श किया, ताकि निर्माण कार्य को भव्य और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा सके।
🏗️ ‘गुरु पूर्णिमा से पहले तीव्र गति से शुरू हो निर्माण कार्य’
बैठक के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि यह प्रयास किया जाए कि गुरु पूर्णिमा से पूर्व नए मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू हो जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों के साथ-साथ कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान के अलावा समिति के अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























