मुंबई (अनिल बेदाग): हॉरर, एक्शन, कॉमेडी और सटायर जैसी अलग-अलग शैलियों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली अदाह शर्मा अब अपने फैशन गेम से भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। अदाह का स्टाइल बिल्कुल उनकी फिल्मों की तरह है— बोल्ड, अनप्रेडिक्टेबल और पूरी तरह हटके। कभी पेस्टल एथनिक सूट में सादगी की मिसाल, तो कभी रेनबो हेयर और नियॉन आउटफिट्स में फुल ‘फैशन रेबेल’ (Fashion Rebel), अदाह हर लुक में अपनी एक अलग पहचान छोड़ जाती हैं।
🌈 6 समर लुक्स में दिखा ‘Pinterest-core Energy’ का परफेक्ट उदाहरण
उनके छह समर लुक्स इस बात का सबूत हैं कि फैशन सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी को खुलकर जीना भी है। पीच एथनिक वाइब्स से लेकर बीची मरमेड एस्थेटिक, ऑल-व्हाइट मिनिमल फैशन और क्वर्की स्ट्रीट स्टाइल तक, हर आउटफिट में अदाह ने रंगों, एक्सपेरिमेंट और कॉन्फिडेंस का शानदार मेल दिखाया है। यही वजह है कि उनके ये लुक्स सोशल मीडिया पर ‘पिंटरेस्ट-कोर एनर्जी’ (Pinterest-core Energy) का परफेक्ट उदाहरण बन चुके हैं।
🦸♀️ जल्द ही ‘सुपर वेली’ में सुपरहीरो अवतार में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अदाह शर्मा जल्द ही आगामी फिल्म ‘सुपर वेली’ (Super Velly) में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका अनोखा और मजेदार सुपरहीरो अवतार दर्शकों को एक बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव देने वाला है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन



























