खंडवा। जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से थाना छैगांवमाखन क्षेत्र का विशेष निरीक्षण संचालित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी छैगांवमाखन (प्रशिक्षु आईपीएस) अमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) खंडवा अनिल कुमार राय एवं थाना छैगांवमाखन पुलिस स्टाफ द्वारा क्षेत्र के विभिन्न दुर्घटना संभावित स्थानों एवं ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया।
📍 ब्लैक स्पॉट्स और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की हुई समीक्षा
निरीक्षण के दौरान थाना छैगांवमाखन क्षेत्र अंतर्गत तौरणी फाटा, रोशिया फाटा, सी.वी. रमन कॉलेज अंडर ब्रिज, डोंड़वाड़ा क्षेत्र, आशीर्वाद ढाबा सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों का बारीकी से अवलोकन कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, गति नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाएं, सड़क किनारे अतिक्रमण, मोड़ों की दृश्यता एवं रात्रि के दौरान यातायात संचालन की परिस्थितियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऐसे स्थान चिन्हित किए गए जहां दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है तथा संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
🛑 यातायात नियमों के पालन और पार्किंग को लेकर सख्ती
रात्रि में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने संबंधी समझाइश भी दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा भारी वाहनों एवं यात्री वाहनों की आवाजाही वाले मार्गों का निरीक्षण कर दुर्घटना नियंत्रण हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही सड़क किनारे स्थित ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास अनियंत्रित पार्किंग एवं यातायात बाधित करने वाले कारणों का भी परीक्षण किया गया।
🛡️ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदम
खंडवा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























