मुंबई (अनिल बेदाग)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ‘राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति’ नामक विशेष संग्रहणीय अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस और रवींद्र चव्हाण ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के परिवर्तन और आत्मविश्वास के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक दौर बताया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को ‘मेक इन इंडिया’ से आगे बढ़ाकर ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की दिशा में स्थापित किया और देश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और पारदर्शी शासन के जरिए करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रवींद्र चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘राष्ट्र तपस्वी’ बताते हुए उनके विजन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों की इस अभूतपूर्व यात्रा पर आधारित यह विशेष संग्रहणीय अंक केवल एक पत्रिका नहीं है, बल्कि यह नए भारत की विकास यात्रा और सरकार की उपलब्धियों का एक प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक दस्तावेज है।🇮🇳 ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ तक का शानदार सफर
✍️ पीएम मोदी ‘राष्ट्र तपस्वी’, विशेषांक है ऐतिहासिक दस्तावेज
यह खबर आपको कैसी लगी?
मुंबई (अनिल बेदाग)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ‘राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति’ नामक विशेष संग्रहणीय अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस और रवींद्र चव्हाण ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के परिवर्तन और आत्मविश्वास के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक दौर बताया।
🇮🇳 ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ तक का शानदार सफर
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को ‘मेक इन इंडिया’ से आगे बढ़ाकर ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की दिशा में स्थापित किया और देश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और पारदर्शी शासन के जरिए करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
✍️ पीएम मोदी ‘राष्ट्र तपस्वी’, विशेषांक है ऐतिहासिक दस्तावेज
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रवींद्र चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘राष्ट्र तपस्वी’ बताते हुए उनके विजन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों की इस अभूतपूर्व यात्रा पर आधारित यह विशेष संग्रहणीय अंक केवल एक पत्रिका नहीं है, बल्कि यह नए भारत की विकास यात्रा और सरकार की उपलब्धियों का एक प्रामाणिक एवं ऐतिहासिक दस्तावेज है।


महाराष्ट्र





























