नई दिल्ली। दिल्ली में दो मामलों में छूट देने के साथ लाकडाउन सात जून की सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिन दो मामलों में 31 मई से अनलाक के तहत छूट दी गई है। इसमें निर्माण गतिविधियां और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने की इजाजत शामिल है। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्रों में चारदीवारी या परिसर में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिट चलाने की इजाजत होगी। दिल्ली सरकार ने कोरोना बचाव के सख्त नियमों के साथ शनिवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिया।
ये होंगी शर्तें
क्या है दिल्ली का ताजा हाल
वहीं, राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 1.19 फीसद हो गई है। इस वजह से कोरोना के नए मामले एक हजार कम हो गए हैं। शनिवार को 956 नए मामले आए, जो दूसरी लहर में 68 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 22 मार्च को 888 मामले आए थे। इसके बाद माले तेजी से बढ़ते चले गए। 20 अप्रैल को सबसे अधिक 28,395 मामले आए थे। इस लिहाज से कोरोना के नए मामले 96.63 फीसद कम हो चुके हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है लेकिन पिछले 24 घंटे में 122 मरीजों की मौत हो गई।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























